फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Schoolboy dies during tussle with classmate in TamilNadu

स्कूल में सीट के झगड़े ने ले ली छात्र की जान

Tue, 15 Mar 2016 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 02:08 PM IST
सार

  • लंच टाइम में सीट को लेकर हुए झगड़े में छात्र की मौत
  • मामूली झगड़े के चलते गंभीर रूप से घायल हुआ छात्र
  • अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हुई छात्र की मौत
  • आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई, बालसुधार गृह भेजा गया

विज्ञापन
Schoolboy dies during tussle with classmate in TamilNadu
मामूली झगड़े में छात्र की मौत - फोटो : डेमो

विस्तार

लाखों मां-बाप की तरह उनके भी कुछ अरमान थे। वो भी चाहते थे कि उनका बेटा जीवन की ऊंचाईयों पर पहुंचे और मां-बाप का नाम रौशन करें। उसके सुनहरे भविष्य के ख्वाबों में गोता लगा रहे मां-बाप पर क्या बीती होगी जब आंखों के सामने ही आंख का तारा दुनिया से रुख्सत हो गया। अभी वो महज 13 साल का था। सातवीं कक्षा में पढ़ रहा था। नाजुक उम्र में अभी तो उसने दुनिया देखी भी नहीं थी।

विज्ञापन


तमिलनाडु के सरकारी स्कूल में हुए मामूली झगड़े ने एक छात्र की जान ले ली। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, घर में मातम पसरा है और मुहल्ले में अफसोस और सन्नाटा।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक दहला देने वाली ये वारदात विल्लुपुरम के चिन्ना सलेम के अम्मइयागारा स्थित सरकारी स्कूल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लंच टाइम के वक्त खाने की सीट को लेकर दो छात्रों में झगड़ा हो गया। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ रहे थे और दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनो में हुई आपा-धापी में एक छात्र को धक्का और वो सीधा जाकर बेंच के नुकीले हिस्से से टकराया गया। जख्म से खून बह निकला। आनन-फानन में घायल छात्र को चिन्ना सलेम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे कल्लाकुरुची गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। गंभीर रुप से जख्मी छात्र की रास्ते में ही मौत हो गई।

छात्र की मौत से सरकारी स्कूल भी कठघरे में

Schoolboy dies during tussle with classmate in TamilNadu
लंच टाइम में सीट को लेकर हुआ था झगड़ा - फोटो : demo

पुलिस को मिली तहरीर के मुताबिक मृतक का नाम बालमुरुगन है। बालमुरुगन कक्षा सात में पढ़ रहा था। वो पूंडी गांव का रहने वाला था। आरोपी छात्र भी इसी गांव का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र भी मृतक के समुदाय से ताल्लुक रखता है।

चिन्ना सलेम की पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जूबेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे कुड्डालोर स्थित अवलोकन घर में भेज दिया गया है।

वारदात एक सरकारी स्कूल की है इसलिए इस मामले में सरकारी स्कूल पर भी उंगली उठना लाजमी है। क्योंकि कहीं न कहीं मामला अनुशासनहीनता से भी जुड़ा है। एक बात और कि जब बच्चे सीट के लिए झगड़ रहे थे तब इतने बड़े स्कूलन का स्टाफ कहा था? फिलहाल पुलिस आगे की तफ्तीश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed