फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   School Principal Arrested for Allegedly Molesting minor girl

प्रिंसिपल ने की शर्मनाक करतूत, कक्षा दो की मासूम से दरिंदगी

Sat, 04 Nov 2017 03:57 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 04 Nov 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
School Principal Arrested for Allegedly Molesting minor girl
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक बार फिर गुरु और शिष्य का रिश्ता शर्मसार हुआ है। प्रिंसिपल ने कक्षा दो में पढ़ने वाली मासूम छात्रा के साथ दरिंदगी की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। सौ फुटा रोड स्थित निजी प्ले स्कूल में कक्षा दो की छात्रा से प्रिंसिपल ने ही दरिंदगी कर दी। मासूम के परिवार ने प्रिंसिपल के खिलाफ इज्जतनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें:- 3 महीने तक लड़की को बनाया बंधक, पांच युवक वीडियो बनाकर करते रहे दरिंदगी
विज्ञापन


सौ फुटा रोड पर स्थित एक प्ले स्कूल में रहने वाली सात वर्षीय मासूम कक्षा दो में पढ़ती है। कुछ दिनों से वह घर में उदास रहती थी। परिवार के लोगों के पूछने पर भी पहले तो उसने कुछ नहीं बताया लेकिन जब मां ने विश्वास में लेकर प्यार से पूछा तो बताया कि प्रिंसिपल बहाने से बुलाकर गोद में बैठाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

School Principal Arrested for Allegedly Molesting minor girl
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रिंसिपल के बच्ची से अश्लील हरकतें करने की बात सामने आने पर घरवाले भड़क गए। उन्होंने स्कूल पहुंचकर मामले की हकीकत जाननी चाही, लेकिन स्टाफ ने सहयोग नहीं किया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने इज्जतनगर थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर दी। 

पढ़ें:- दरिंदगी की हदें पार, मुर्दाघर में महिला के शव के साथ हैवानियत करते पकड़ा गया मेल नर्स

पुलिस ने इज्जतनगर स्थिति एमईएस कॉलोनी निवासी प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर कमरुल हसन ने बताया कि फिलहाल एफआईआर नहीं लिखी गई है। जांच में मामला पुष्ट होने के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed