{"_id":"5a31f7664f1c1b9e678c17e1","slug":"school-girl-brutally-killed-in-allahabad-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक तरफा प्यार में पागल युवक की हैवानियत, बेरहमी से काट दी छात्रा की गर्दन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक तरफा प्यार में पागल युवक की हैवानियत, बेरहमी से काट दी छात्रा की गर्दन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफा प्यार में पागल एक युवक ने एक छात्रा की गर्दन काट दी। दिन दहाड़े हुई इस हत्या से सनसनी फैल गई। घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। यमुनापार के मेजा इलाके में बंधवा गांव के पास टोंस नदी के किनारे स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा की गर्दन शोहदे ने काट दी और फरार हो गया।
बुधवार शाम दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा के साथ जा रहे रिश्ते के चाचा ने शोहदे को दौड़ाया लेकिन वह साइकिल से भाग निकला। मौके पर एसपी यमुनापार समेत तमाम अधिकारी पहुंचे। आरोपी की तलाश में घेरेबंदी की गई लेकिन देर शाम तक वह नहीं मिला।
पढ़ें:- हरियाणा: मासूम से निर्भया जैसी दरिंदगी, अपहरण कर किया रेप और हत्या
विज्ञापन
करछना थाना क्षेत्र के हथसरा गांव के लाल बहादुर पटेल की बेटी प्रेमा देवी (16) मेजारोड स्थित बीएनटी इंटर कॉलेज में ग्यारहवीं की छात्रा थी। वह अपने रिश्ते के चाचा अमरेश तथा अन्य छात्र छात्राओं के साथ टोंस नदी को पार कर स्कूल जाती थी।
बुधवार की शाम भी स्कूल से छुट्टी के बाद टोंस नदी की ओर बढ़ रही थी। अमरेश उसके साथ ही था। टोंस नदी के पास अमरेश दौड़ते हुए नदी की ओर बढ़ा। प्रेमा उस वक्त अकेली थी।

इसी दौरान एक शोहदा साइकिल से आया और धारदार हथियार से प्रेमा की गर्दन काट दी। वह चीखकर गिरी तब तक अमरेश पीछे मुड़ा। उसने कातिल को दौड़ाया लेकिन वह साइकिल से तेजी से भाग निकला।
कुछ ही देर में छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। प्रेमा की मौके पर मौत हो गई थी। सूचना पर एसपी यमुनापार दीपेंद्र चौधरी समेत फोर्स मौके पर पहुंच गई।
पढ़ें:- उग्रवादियों ने बाप-बेटे को गोलियों से भूना, दोनों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
अमरेश के बयान और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर बंधवा गांव के अजय पटेल के घर दबिश दी गई लेकिन वह भागा हुआ था। कातिल ने हरे रंग की शर्ट पहन रखी थी। अजय की मां ने उसके हरे रंग की शर्ट पहनने की पुष्टि की है। उसकी तलाश में नाकेबंदी की गई।
एसपी यमुनापार ने बताया कि साइकिल की सीट की गद्दी पास में ही मिली है। आरोपी की तलाश में स्टेशन, बस अड्डे और हाईवे पर खोजबीन की जा रही है। वह आसपास ही कहीं छिपा है। हो सकता है कि आते-जाते उसने छेड़खानी की हो। प्रेमा के विरोध पर उसने यह हरकत कर दी हो। उसके पकड़े जाने के बाद भी घटना का खुलासा होगा।