फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Sach Kahoon claimed human Skeletons were buried within Sirsa Dera campus

स्थानीय अखबार ने दी सफाई- डेरे के भीतर क्यों दफन हैं नर कंकाल?

Fri, 08 Sep 2017 10:22 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Fri, 08 Sep 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
Sach Kahoon claimed human Skeletons were buried within Sirsa Dera campus
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
करीब 700 एकड़ में फैले डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के लिए हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त कोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार पवार सुरक्षाबलों के साथ हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा हेडक्वार्टर पहुंच चुके हैं। डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में पैरामिलिट्री और पुलिस के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबक स्थानीय अखबार ने दावा किया है कि डेरा सच्चा सौदा के परिसर की खुदाई के दौरान कई नर कंकाल निकल सकते हैं, हालांकि इस बारे में उसकी तरफ से सफाई भी दी गई है। साथ ही कहा गया है कि डेरा सच्चा सौदा के परिसर की खुदाई के दौरान कई नर कंकाल निकल सकते हैं क्योंकि परिसर में नर कंकाल दफन कर उसके ऊपर पेड़ लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


डेरा के मुखपत्र ने मानव अवशेषों को दफनाने के लिए प्रबंधन की कार्रवाई का बचाव करते हुए आगे कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि संप्रदाय के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने अनुयायियों के अवशेष को दफनाने के लिए प्रदूषण को ध्यान में रखकर लोगों को नदियों में विसर्जित करने से रोका गया था और उन्हें दफनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- LIVE: सर्च अभियान के दौरान 10 जोन में बांटा गया डेरा, खुदाई के लिए जेसीबी मौजूद

मालूम हो कि डेरे के सर्च ऑपरेशन में 41 पैरामिलिट्री कंपनियां, 4 आर्मी की टुकड़ियां, 4 जिलों की पुलिस और एक डॉग स्क्वॉड शामिल हैं। मौके पर पांच हजार जवानों की तैनाती की गयी है। 1 आईजी, एसपी 6 और 12 डीएसपी भी मौजूद हैं। इसके अलावा डेरा मुख्यालय के बाहर बम स्क्वॉड भी तैनात किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed