{"_id":"5af55ead4f1c1bd6408b4623","slug":"romanian-national-allegedly-jumped-from-11th-floor-of-nariman-point-based-building-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमानियाई व्यक्ति ने नरीमन पॉइंट स्थित बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोमानियाई व्यक्ति ने नरीमन पॉइंट स्थित बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 11 May 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित मेकर चैंबर्स वी नामक बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूदर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान से पता चला है कि वह रोम का रहने वाले था और बीते कुछ दिनों से पैसों की तंगी से जूझ रहा था। घटना बुधवार सुबह की है जब वह मदद के लिए रोमानियाई वाणिज्य दूतावास के पास आया था। वह इस बात से बेखबर था कि यह ऑफिस हाल ही में दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर अभी भी उसका पुराना पता ही नजर आ रहा था।
विज्ञापन
कफ पुलिस के मुताबिक उन्हें कोई गवाह तो नहीं मिला लेकिन व्यक्ति की जेब से लग्जरी बस का टिकट मिला। इसके बाद जब उन्होंने ट्रैवल एजेंट से उसके बारे में जानने के लिए संपर्क किया तो उसने बताया कि मृतक व्यक्ति रोम का रहने वाला था, वह पैसों की कमी से संघर्ष कर रहा था। एजेंट ने बताया कि वह गोवा से महंगी बस से सफर कर मुंबई आया था। उसके पास मुंबई आने तक के लिए पैसे नहीं थे। जिसमें गोाव के स्थानीय लोगों ने टिकट के पैसे जुटाने में उसकी मदद की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने 11वीं मंजिल (जहां पहले रोमानियन वाणिज्य दूतावास का ऑफिस था) पर मौजूद सीढ़ियों के पास की खिड़की से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) यानि दुर्घटना से मौत का केस दर्ज कर लिया है। वहीं जोन 1 के डीसीपी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसकी जेब में 200 रुपये और टिकट के अलावा कुछ और नहीं मिला। उसने 11वीं मंजिल पर मौजूद चौकीदार को बताया था कि वह रोमानिया के वाणिज्य दूतावास से मिलना चाहता है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि रोमानियाई व्यक्ति ने बुधवार को कफ परेड से सैंडविच भी खाया था। सैंडविच स्टॉल के मालिक से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि पीड़ित ने उसे बताया था कि वह रोमानियाई है। हालांकि पुलिस ने शव एलटी मार्ग स्थित गोकुलदास अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि उसे सिर में गहरी चोटें और पैर में फ्रैक्चर आया था। उसके पास से ना ही कोई फोन बरामद हुआ और ना ही कोई पहचान पत्र। जिससे उनका काम मुश्किल हो गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा 'हमें आशा है कि दूतावास के पास उससे संबंधित कोई सुराग मिलेगा, इसके लिए हम दिल्ली जाएंगे।'