फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Regular lingerie thief caught on CCTV camera, turns out to be a 'godman'

साधू की घिनौैनी हरकत, औरतों के अंतर्वस्त्र चुराकर पहनता था

Fri, 01 Apr 2016 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 10:51 AM IST
सार

  • महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराने वाला पुजारी पहुंचा जेल
  • सीसीटीवी कैमरे में देखा गया चोरी करते हुए
  • खुद को साधू कहता था, लेकिन अंडरगारमेंट चुराता था
  • पुलिस को बताया कि पहनने के लिए चुराए अंडरगारमेंट

विज्ञापन
Regular lingerie thief caught on CCTV camera, turns out to be a 'godman'
खुद को साधू कहने वाले की नापाक करतूत, महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराता था - फोटो : demo

विस्तार

वो चुपके से रात में आता था। छत पर सूख रहे महिलाओं के अंतर्वस्त्र समेटता था और लेकर भाग जाता था। मुहल्ले में ऐसा कोई घर नहीं बचा जहां उसने इस करतूत को अंजाम न दिया हो। रोजाना गायब होते अंतर्वस्त्रों से महिलाएं परेशान हो गईं। एक वकील साहब के साथ भी जब ये हादसा हुआ तो चौकन्ने हो गए और छत पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। 

विज्ञापन


आखिरकार करतूत को अंजाम देते वक्त वो तीसरी आंख में कैद हो गया। चौकाने वाली बात ये थी कि महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराने वाला कोई और नहीं बल्कि मोहल्ले का ही एक पुजारी निकला जो पास के मंदिर में अपनी सेवाएं देता था और भगवा चोला ओढ़कर खुद को साधू कहता था।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 57 वर्षीय विजयकुमार को महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। विजयकुमार शादीशुदा है। एक लड़का भी है। आरोपी का घर टोंडियारपेट के मुरुगेसन मार्ग पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवा धारण करने की वजह से कभी किसी का शक विजयकुमार पर नहीं गया, लेकिन मुहल्ले की कई औरतों ने स्वीकारा कि उन्होंने रात-बिरात उसे आते-जाते देखा। विजयकुमार की करतूत से पर्दा तब उठा जब मद्रास हाईकोर्ट में वकालत करने वाले शशिकुमार ने छत पर सीसीटीवी कैमरा लगाया।

घर से मिले चोरी हुए अंतर्वस्त्रों के बंडल

Regular lingerie thief caught on CCTV camera, turns out to be a 'godman'
'औरतों के अंतर्वस्त्र चुराकर पहनता था' - फोटो : demo

पुलिस के मुताबिक चोरी का वीडियो मिलने के बाद जब विजयकुमार के घर पर दबिश दी गई तो एक कमरे से भारी मात्रा में अंतर्वस्त्रों के बंडल मिले। आरोपी के पत्नी ने इसके बारे में जानकारी होने से इनकार किया। 

पुलिस की मानें को जब विजयकुमार से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह तुरंत कबूल कर लिया। विजयकुमार ने पुलिस को बताया कि वह अंतर्वस्त्र चुराकर खुद पहनता था। 

विजयकुमार के इकबालिया जुर्म से पुलिस ने उसे धरने में देर नहीं लगाई और मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो प्रथमदृष्या तो यही लग रहा कि विजयकुमार ने मनोरोग के चलते चोरी की ऐसी वारदातों को अंजाम दिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed