फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   rape with Eight year old girl in Allahabad OF Uttar Pradesh

मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार, हैवान ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर की हैवानियत

Tue, 12 Dec 2017 11:08 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Tue, 12 Dec 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
rape with Eight year old girl in Allahabad OF Uttar Pradesh
फाइल फोटो
नाबालिग से दरिंदगी की हदें पार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग की हालत देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। यमुनापार के मेजा में रविवार रात घर के अहाते में चारपाई पर सो रही आठ साल की बालिका को मुंह दबाकर अगवा करने के बाद युवक ने उसके साथ दरिंदगी की। चीख न सके इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 

पढ़ें:- बारात में आए युवक ने बनाया हवस का शिकार, मासूम की हालत देखकर पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन


मां पड़ोसी के यहां कार्यक्रम में शामिल होने चली गई थी। मां लौटी तो कुछ देर बाद बालिका भी निर्वस्त्र हालत में घर आई। उसकी दशा खराब थी। पुलिस ने केस लिखकर बालिका को अस्पताल भेजा। आरोपी युवक फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजा में एक गांव के पास मोहल्ले में रहने वाली यह बालिका कक्षा चार की छात्रा है। रविवार को पड़ोसी के घर में वार्षिक श्राद्ध का कार्यक्रम था। रात करीब ग्यारह बजे बालिका के साथ उसकी मां चारपाई पर लेटी थी, तभी पड़ोसी के घर से बुलावा आ गया। 

rape with Eight year old girl in Allahabad OF Uttar Pradesh
फाइल फोटो
वह बेटी को सोते छोड़ चली गई। आधी रात उसी बस्ती का 19 वर्षीय शत्रुघ्न आया और सो रही बालिका को जबरन उठा ले गया। लगभग दो सौ मीटर दूर सुनसान में ले जाकर उसने बालिका के साथ दरिंदगी की। भोर में लगभग चार बजे मां घर लौटी तो बेटी को चारपाई से नदारद देख घबरा गई। 

पढ़ें:- शादी समारोह में नाबालिग से दरिंदगी की हदें पार, पिता के दोस्त ने बनाया हवस का शिकार

खोजबीन शुरू हुई तभी बालिका घर की तरफ निर्वस्त्र आती दिखी। उसकी स्थिति खराब थी। बेटी की यह हालत देख परिजन सन्न रह गए। सुबह उसे थाने ले जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी शत्रुघ्न के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट में केस लिखकर बालिका को इलाज की खातिर भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed