{"_id":"58ee213f4f1c1b874acf78c0","slug":"rape-victim-hanged-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: दुपट्टे से फंदा बनाकर रेप पीड़िता ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदायूं: दुपट्टे से फंदा बनाकर रेप पीड़िता ने लगा ली फांसी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 12 Apr 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
रेप पीड़िता ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। रेप पीड़िता इससे पहले एक बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी लेकिन घरवालों ने उसे बचा लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका के परिजनों का कहना है कि आरोपी के परिजनों द्धारा फैसले को वापस लेने का दबाव बनाने से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव बर्खिन में बीते नौ अप्रैल को युवती से पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा था। जिसके बाद आरोपी के परिजन रेप पीड़िता के घरवालों पर फैसले को वापस लेने का दबाव बनाने लगे। इसी से क्षुब्ध होकर पीड़िता ने सोमवार शाम को घर में फांसी लगाने की कोशिश की, पर उसे बचा लिया गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बुधवार तड़के छह बजे के करीब घरवालों की नजर से बचकर कमरे में अपने दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।