फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Rape victim father killed Juvenile accused

बेटी के साथ बलात्कार के सदमे ने खौलाया पिता का खून, आरोपी को उतारा मौत के घाट

Mon, 14 Aug 2017 09:43 AM IST
amarujala.com- Presented: देव कश्यप
amarujala.com- Presented: देव कश्यप Updated Mon, 14 Aug 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
Rape victim father killed Juvenile accused
प्रतीकात्मक तस्वीर

16 साल की लड़की के साथ दो नाबालिग लड़कों ने बलात्कार किया। इस घटना से पीड़िता के पिता का खून  इस कदर खौला कि उन्होंने दो अभियुक्तों में से एक की हत्या कर दी। पुणे से सौ किलोमीटर दूर इंदापुर तहसील के नीर नरसिंहपुर गांव में 17 साल के एक लड़के पर एक 16 साल की लड़की के साथ बलात्कार का आरोप था, आरोपी को पीड़िता के पिता ने गांव के चौराहे पर तेज हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


मृतक और उसके चचेरे भाई पर अप्रैल में गांव की 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था। चूंकि मृतक एक नाबालिग था, इसलिए उसे जुवेनाइल कोर्ट द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इंदापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता आरोपी के जमानत पर रिहा होने के बाद के बाद गुस्सा में थे, उन्होंने आरोपी और उनके परिवार को धमकी दी थी कि वह उन्हें नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


इस घटना के बाद, आरोपी के माता-पिता ने लड़कों को इंदापुर में एक छात्रावास में रखा था, क्योंकि पीड़िता के पिता ने धमकी दी थी कि जब तक उनकी बेटी शादी नहीं कर लेती, तब तक आरोपी लड़के गांव में दिखने नहीं चाहिए। मृतक की मां की शिकायत के अनुसार,  गुरुवार को उनका बेटा घर आया था, जिसकी भनक लगते ही लड़की और उसके पिता तेज हथियार के साथ उनके घर पर हमला पर आ धमके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब आरोपी के पिता ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो पीड़िता के पिता ने उनपर भी तेज हथियार से हमला कर दिया। उस समय आरोपी बाथरुम में था और उसे जब इस बात का पता चला तो वह पिछले दरवाजे से बाहर भाग गया। पीड़िता के पिता ने उसका पीछा किया और गांव के चौराहे पर तेज हथियार से हमला कर दिया। आरोपी लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


आरोपी की मां ने शिकायत में यह भी कहा है कि, उसके बेटे को मारने के बाद, लड़की ने उन्हें धमकी दी कि वे उन्हें नहीं छोड़ेंगे। पुलिस ने बताया कि, आईपीसी के धाराओं के तहत पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, हमने अभी तक उनकी 16 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार नहीं किया है, पूरे मामले में उसकी सहभागिता की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed