छात्रा का हाथ और सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक छात्रा का हाथ और सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया है। छात्रा का शव बुरी तरह से छत विछत अवस्था में खून से सना था।
30 वर्षीय छात्रा की पहचान सोनाली मुमुरू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि छात्रा के हाथ काटने के बाद उसके सिर में किसी धारदार हथियार से 20 वार किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि सोनाली से पिछले कुछ सालों से लगातार छेड़छाड़ की जा रही थी। यह छेड़छाड़ सोनाली को स्कूल के समय से जानने वाला एक 35 वर्षीय शख्स कर रहा था। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
शादी तय होने के बाद से दे रहा था धमकी
एनडीटीवी के अनुसार, कुछ समय पहले सोनाली ने इस बारे में पुलिस को बताया था। सोनाली के पति ने बताया कि जब से उनकी शादी तय हुई थी तब से छेड़छाड़ करने वाला उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर सोनाली ने अपना फोन नंबर भी बदल लिया था।
लोगों का कहना है कि छेड़छाड़ के बारे में सोनाली ने कभी पुलिस को शिकायत इसलिए नहीं दी कि लोगों को इस बारे में पता चलेगा तो लोग उसकी हंसी उड़ाएंगे।
लेकिन मुमुरू की शादी होती इससे पहले ही उसी कॉलेज से कुछ दूर पर उसका शव मिला जहां पर वह शिक्षक बनने लिए पढ़ने जाती थी। पुलिस ने बताया कि जहां पर उसकी हत्या की गई उसके कुछ पर ही एक परिवार रहता है तो घटना के वक्त चिल्लाने की आवाज सुनी थी।
इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित किया। चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने वहां से एक मोटरसाइकिल निकलते देखा था।