10 साल के बच्चे के साथ पादरी बना रहा था अप्राकृतिक संबंध, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोच्चि में एक पादरी ने इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। पादरी पर आरोप है कि उसने 10 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इस आरोप में पुलिस ने किंग डेविड स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर बासिल कुरियाकोसे को गिरफ्तार किया है। मामला कोच्चि के कुन्नाठुनद इलाके का है।
इसी स्कूल में पढ़ने वाले मासूम पीड़ित को कुरियाकोसे ने अपना शिकार बनाया। बच्चे के साथ हुई इस घटना का खुलासा माता-पिता ने किया है।
स्कूल में मिलने आए भाई के सामने किया खुलासा
मीडिया खबरों के अनुसार बच्चा यहां बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता है, जहां अक्सर उससे मिलने उसका भाई आता है। बच्चे ने अपने भाई को अपने साथ हो रही इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता ने तुरंत पादरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार पादरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।