फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police unable to control robbery & theft in city, 5 suspended

शहर लुटता रहा पुलिस सोती रही, 3 दरोगा 2 सिपाही सस्पेंड

Tue, 12 Apr 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 12 Apr 2016 05:39 PM IST
सार

  • 5 दिनों में लूट और डकैती की छह वारदातों से थर्राया शहर
  • 2 डकैती नौचंदी और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पड़ीं
  • 4 लूट की वारदात कंकरखेड़ा, टीपीनगर, देहली गेट, नौचंदी थाना क्षेत्र में
  • 5 पुलिसकर्मियों को दंडित कर डीआईजी ने मांगा जवाब

विज्ञापन
Police unable to control robbery & theft in city, 5 suspended
क्राइम कंट्रोल में विफल पुलिस वालों पर एक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

यूपी के मेरठ में पांच दिनों में डकैती की दो और लूट की चार वारदातों से शहर थर्राया हुआ है। क्राइम कंट्रोल फ्रंट पर पुलिस की लचर कार्यशैली को लेकर लोगों में आक्रोश है। इसको लेकर डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को एसपी सिटी ऑफिस में मीटिंग बुला ली। जिसमें सीओ और शहर के थानेदारों की जमकर क्लास लगाई। 

विज्ञापन


डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने डकैती की वारदातों पर गहरी नाराजगी जताते हुए सिविल लाइन सर्किल के तीन दरोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। डीआईजी की सख्ती से महकमे में हड़कंप मच गया। देर रात तक सड़कों और पाश कॉलोनियों में पुलिस गश्त करती नजर आई।
विज्ञापन

 
डीआईजी ने मीटिंग में एसपी सिटी ओपी सिंह और एसपी क्राइम अजय सहदेव के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को डकैती और लूट की वारदातों पर बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। सभी केस सही और जल्द वर्कआउट किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि शास्त्रीनगर में रिटायर बैंक अधिकारी ललित मोहन शर्मा के मकान में डकैती की वारदात में लापरवाही बरतने पर दरोगा सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल मनोज कुमार को सस्पेंड किया गया। जबकि डॉ. कपिल गर्ग के घर डकैती के मामले में दरोगा सतीश चंद शर्मा और शिव सिंह के अलावा कांस्टेबल सूरजपाल सिंह को निलंबित किया गया है।

पुलिस पर कार्रवाई से सुधरेंगे शहर के हालात?

Police unable to control robbery & theft in city, 5 suspended
बदमाश पुलिस से बेखौफ, चोरी-लूट पर नहीं लग रही लगाम - फोटो : demo

इसलिए गिरी गाज

डीआईजी के अनुसार रिटायर बैंक अफसर ललित मोहन शर्मा के घर पड़ी डकैती में पांच दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। वहीं, रविवार रात बदमाशों ने डॉ. कपिल गर्ग के आवास पर डकैती को अंजाम दे डाला। दोनों वारदातों में इन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आयी। उसके बाद उन पर कार्रवाई हुई।
 
वारदात पर वारदात

6 अप्रैल : शास्त्रीनगर सेक्टर-9 में रिटायर बैंक अफसर के घर डाका (नौचंदी)

08 अप्रैल : मोहकमपुर में बीडीएम कंपनी की अकाउंटेंट मीता भाटिया से 1.57 लाख की लूट (टीपी नगर)

08 अप्रैल : कैंट में शिक्षिका सुमनलता से एक लाख, सोने की चेन, मोबाइल की लूट (कंकरखेड़ा)

08 अप्रैल : केसरगंज चौकी के पास स्कूटी सवार अनीता से 8 हजार, मोबाइल फोन लूटा (देहली गेट)

10 अप्रैल : नेहरू रोड सिविल लाइन में डॉ. कपिल गर्ग के घर डकैती (सिविल लाइन)

11 अप्रैल : नौचंदी मैदान में बाइक सवार शहबाज से दो लाख रुपये की लूट (नौचंदी)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed