फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police thrashed inmate, inserted lathi in her private parts

मुंबई की जेल में हैवानियत की शिकार हुई महिला वॉर्डन की मौत

Tue, 27 Jun 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Tue, 27 Jun 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
Police thrashed inmate, inserted lathi in her private parts

23 जून की सुबह मुंबई की नागपाड़ा जेल में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसे जानकर आपका दिल दहल जाएगा। दरअसल जेल में एक वॉर्डन की हत्या कर दी गई। हत्या का कारण जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पूरी घटना केवल दो अंडे और पाव ब्रेड के पांच टुकड़ों के लिए हुई। नागपाड़ा जेल की महिला वॉर्डन की हत्या उसी जेल की महिला अधिकारी और उसके साथियों ने मिलकर कर दी।

विज्ञापन


मंजुला शेट्टी नाम की महिला को उसके अच्छे बर्ताव के चलते वॉर्डन बना दिया गया था। अन्य कैदियों को सुबह का नाश्ता बांटने की जिम्मेदारी उसी के पास थी। 23 जून की सुबह जब मंजुला ने नाश्ता बांटने के लिए राशन लिया तो पता चला कि उसमें पांच अंडे और पाव ब्रेड के पांच टुकड़े कम थे।
विज्ञापन


उसने इस बात की जानकारी जेल अधिकारी मनीषा पोखरकर को दी, जिसने अपने कैबिन में ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। एक गवाह का दावा है कि उसने खुद मनीषा के कैबिन से मंजुला के चीखने की आवाज सुनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दर्द से कराहते हुए रूम से बाहर निकली, तभी जेल के कुछ साथी वहां आ गए और उन्होंने दोबारा उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बार उन्होंने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए एक लाठी को उसके शरीर के नाजुक अंग में डाल दिया।

पूरी घटना के दौरान किसी ने भी मंजुला की मदद नहीं की। उसे तब तक पीटा गया, जब तक कि वो बेहोश नहीं हो गई। उसके शरीर से खून बहता देख आनन-फानन में उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जेजे हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। 


जेजे अस्पताल के डॉक्टरों ने मंजुला को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसके शरीर पर 13 बड़े जख्म थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर गवाह के बयान के आधार पर पांचों जेलकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed