फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police solved pankaj murder mystery in Allahabad

दो लाख रुपये के विवाद में दोस्त ने किया कत्ल, मोबाइल कॉल ने खोला राज

Wed, 20 Sep 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 20 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
police solved pankaj murder mystery in Allahabad
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एक फोन कॉल और खुल गया ठेकेदार की हत्या का राज। दो लाख रुपये के विवाद में ठेकेदार की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके खास करीबी ने की थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


घटना इलाहाबाद की है। कैंट थाना क्षेत्र में मिलिट्री फार्म हाउस के पास पिछले हफ्ते ठेकेदार पंकज पोरवाल की हत्या का खुलासा हो गया है। दो लाख रुपये के ब्याज के विवाद में उसके दोस्त ने ही उसका कत्ल किया था। 
विज्ञापन


पढ़ें:- थोड़ा सा खुला था घर का दरवाजा, अंदर झांककर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाइंड मर्डर में पुलिस को सबसे बड़ा सुराग पंकज के मोबाइल में आई आखिरी कॉल से मिला था। हत्या के आरोप में कौशाम्बी के प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

आदर्श नगर करेली निवासी पंकज पोरवाल की 14 सितंबर की रात मिलिट्री फार्म के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी समेत घरवालों ने उसकी किसी से भी दुश्मनी से इनकार किया था।

police solved pankaj murder mystery in Allahabad
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
पुलिस ने उसके मोबाइल पर आई अंतिम चार काल करने वाले संदिग्धों की लिस्ट बनाई और जांच शुरू की तो पता चला कि पंकज एक ठेकेदार के आफिस में सुपरवाइजर था और ब्याज पर रुपये चलाने का भी काम करता था।

इसी एंगल पर जांच आगे बढ़ी और आखिरी कॉल करने वाले प्रमोद यादव निवासी पिपरी, कौशांबी को पकड़ लिया गया। प्रमोद छह महीने पहले तक मिलिट्री फार्म में चौकीदारी करता था। पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उसने पंकज से दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। 

पढ़ें:- पशु तस्करों ने ऐसे की BSF कांस्टेबल की हत्या, देखकर होश उड़े

वह लगातार ब्याज दे रहा था, लेकिन कर्ज चुकता नहीं कर पा रहा था। किसी महीने ब्याज न देने पर रकम और बढ़ जाती। पंकज लगातार पैसे के लिए उस पर दबाव बना रहा था। वह पूरी तरह ऊब गया था। 

इंस्पेक्टर कैंट आरएस रावत ने बताया कि परेशान आकर प्रमोद ने पैसे देने के नाम पर पंकज को मिलिट्री फार्म हाउस के पास बुलवाया। वहीं पर उसे गोली मार दी और भाग निकला। पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed