फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police solved double murder case in Allahabad of uttar pradesh

थप्पड़ मारा था, इसलिए पहले रेप किया, फिर उसे और उसके पति को मार डाला

Sun, 12 Nov 2017 12:35 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 12 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
police solved double murder case in Allahabad of uttar pradesh
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बीडीसी सदस्य और उसके पति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। जानिए क्या थी वजह
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की है। सोरांव के कलंदरपुर गांव में तीन महीने पहले बीडीसी सदस्य संतोषी देवी और उनके पति जितेंद्र पटेल की हत्या में गिरफ्तार शिक्षक दिनेश प्रताप सिंह उर्फ दिनेश पासी से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- बीजेपी नेता की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने थप्पड़ का बदला लेने के लिए अपने साथी को बुलाकर दंपति का कत्ल किया था। हत्या से पहले बेहोशी की हालत में बीडीसी सदस्य के साथ रेप भी किया था। स्कूल में कार्यरत महिला रसोइया ने शिक्षक की पोल खोली और वह पकड़ा गया।

कलंदरपुर गांव में 16 अगस्त की रात संतोषी देवी और उसके पति जितेंद्र पटेल की हत्या घर के पिछवाड़े चारपाई पर सोते वक्त कर दी गई थी। इस अज्ञात हत्याकांड में पुलिस ने कई पहलुओं पर छानबीन की, लेकिन कुछ ठोस पता नहीं चल पा रहा था। 

पढ़ें:- ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

फिर मोबाइल सर्विलांस और कॉल डिटेल से शक गहराने पर पुलिस ने स्कूल की महिला रसोइया से पूछताछ की तो शिक्षक दिनेश प्रताप सिंह उर्फ दिनेश पासी मुख्य संदिग्ध बन गया। महिला विधवा है। 

police solved double murder case in Allahabad of uttar pradesh
महराजगंज - फोटो : SELF
घटना वाली रात दिनेश ने उस महिला से कई बार फोन पर बात की थी। महिला ने बताया कि उन दोनों में अवैध रिश्ता हैं। दिनेश की पत्नी उसे छोड़कर मुंबई चली गई है, इसलिए वह अक्सर उससे मिलने लगा। वह उसे बीडीसी सदस्य संतोषी देवी के घर में भी मिलने के लिए बुलाता था। 

एसपी क्राइम ब्रजेश मिश्र के मुताबिक, संतोषी के पति जितेंद्र से दिनेश की दोस्ती रही है। जब संतोषी मऊआइमा ब्लाक या कहीं और चली जाती तो शिक्षक दिनेश उसके घर में महिला को मिलने बुलाता था। 

पढ़ें:- शाम को हुआ था गायब, सुबह आई ऐसी खबर पैरों तले खिसक गई जमीन

उस रात भी उसने जमकर शराब पीने के बाद महिला को बार-बार फोनकर संतोषी के घर बुलाना चाहा मगर उसने इनकार कर दिया क्योंकि रात में संतोषी उसे अपने घर में देखती तो गुस्सा हो सकती थी।

महिला के आने से मना करने पर बौखलाए दिनेश ने संतोषी को कुछ अपशब्द कहा तो उसने थप्पड़ मार दिए। इस पर नशे में बहके दिनेश ने संतोषी को उसके पति समेत मारने की साजिश रच डाली।

police solved double murder case in Allahabad of uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
उसने बड़गांव निवासी धर्मेंद्र पासी को फोनकर बुला लिया। रात में संतोषी और जितेंद्र घर के पीछे चारपाई पर सो गए तो उन दोनों पर लोहे के सब्बल से हमला कर दिया। 

एसपी गंगापार सुनील सिंह के मुताबिक, जितेंद्र की हत्या के बाद दिनेश ने बेहोश संतोषी के साथ रेप किया। फिर उसे भी मार दिया। संतोषी के कपड़ों और शरीर से मिले साक्ष्यों से रेप की पुष्टि हुई है। 

घटना के दूसरे रोज सुबह दिनेश ने महिला रसोइया से कहा कि उसने रात में बड़ी घटना कर डाली। दोनों कत्ल के बारे में बताकर दिनेश ने कहा कि वह आत्महत्या कर लेगा। दोहरे हत्याकांड के बाद करीब 15 दिन तक वह स्कूल भी नहीं गया था।

इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे की सूत्रधार बनी महिला रसोइया को पुलिस ने सरकारी गवाह बना लिया है। उसका अदालत में बयान भी दर्ज करा लिया गया। पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी धर्मेंद्र की तलाश जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed