फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police recovered card-cloning device from ATM machine

लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए एटीएम में लगाए जा रहे थे कार्ड-क्लोनिंग डिवाइस, मामला दर्ज

Mon, 06 Aug 2018 10:45 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Police recovered card-cloning device from ATM machine

पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जो प्राइवेट बैंक के एटीएम में कार्ड-क्लोनिंग डिवाइस लगा रहे थे। ऐसा ही एक कार्ड-क्लोनिंग डिवाइस चंडीगढ़ के बैंक से बरामद किया गया है। सेक्टर-36 के एसएचओ रनचोढ़ सिंह को कैनेरा बैंक के असिस्टेंट जनरल मेनेजर डॉ. सोहन लाल ने शिकायत की थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने एटीएम मशीन के पास डिवाइस लगाया है।

विज्ञापन


सिंह ने बताया कि 'एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालने के लिए आया था। उसने एटीएम मशीन के पास एक काले रंग का डिवाइस देखा। उसे उसमें कुछ गलत लगा और उसने इस बात की जानकारी बैंक को दी। डिवाइस के बारे में पता चलते ही बैंक अधिकारी और हमारी टीम उस एटीएम में पहुंची और डिवाइस को बरामद किया।'
विज्ञापन


रनजोढ़ सिंह ने बताया कि वह डिवाइस दिखने में बिल्कुल आईपैड के कवर जैसा है। और लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए एटीएम मशीन के कीबोर्ड के ऊपर लगाया गया था। उस डिवाइस में मेमोरी चिप, छोटी चिप, बैटरी और छोटे कैमरे लगे थे ताकि जो भी एटीएम का इस्तेमाल करे उसके पासवर्ड को चोरी किया जा सके। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें प्राथमिक जांच में पता चला है कि डिवाइस को एटीएम में ठीक से नहीं लगाया गया था और वह लटका हुआ था। इस डिवाइस के अलावा एक डुप्लीकेट कार्ड भी बरामद किया गया जिसे कार्ड रीडर पॉइंट पर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उस डिवाइस को विशेषज्ञों के पास जांच के लिए भेजा गया है। सिंह ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि वह जब भी एटीएम से पैसे निकालने जाएं तो एक बार अच्छे से चेक कर लें कि वहां इस तरह का कोई डिवाइस तो नहीं लगा है। साथ ही एटीएम के कीबोर्ड के ऊपर के हिस्से की भी अच्छे से जांच करें। उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए एटीएम में लगे कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाली जा रही हैं। बैंक अधिकारी की शिकायत पर धारा 420 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed