फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police man rape a girl in UP's meerut

दरोगा बना दरिंदा, होटल ले जाकर किया नाबालिग छात्रा से रेप

Wed, 25 Jan 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 25 Jan 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
police man rape a girl in UP's meerut

लोगों की रखवाली करने वाली पुलिस के दामन पर दाग लगा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दरोगा ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की रेप किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की का अपहरण हुआ था, जिसे किडनैपर थाने के बाहर छोड़कर भाग गए, लेकिन दारोगा ने उसे घर सौंपने के बजाय अपना शिकार बना लिया। 

विज्ञापन


घिनौनी हरकत करने के बाद छात्रा सिटी स्टेशन पर मिली। इस पर भाजपाइयों ने थाने में हंगामा किया, तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। कैमरे के सामने छात्रा ने बयान दर्ज कराए और रोते हुए दरोगा की दरिंदगी की कहानी बयान की। वहीं देर रात आरोपी दरोगा संजीव कुमार पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

police man rape a girl in UP's meerut

छात्रा 21 जनवरी को लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने दूसरे समुदाय के एक युवक पर अंदेशा जताकर अपहरण की रिपोर्ट टीपीनगर थाने में दर्ज कराई थी। इस बीच सोमवार की शाम तीन युवक अपहृत छात्रा को ब्रह्मपुरी थाने पर छोड़कर भाग गए।

​आरोप है कि दरोगा संजीव कुमार ने छात्रा से पूछताछ की और बिना लिखा-पढ़ी के उसे एक होटल में ले गया और वहां उसका रेप किया। छात्रा ने जब दरोगा की दरिंदगी के बारे में बताया, तो पुलिस और परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

police man rape a girl in UP's meerut

बताया जा रहा है कि पीड़िता का एक रिश्तेदार भाजपा में कार्यकर्ता है। उसने दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ मिल जमकर हंगामा किया। इस बीच हंगामे में आरोपी दरोगा को सामने लाने की मांग की, तो पुलिसकर्मियों ने उसे थाने से चलता कर दिया।

भाजपा नेताओं ने आला अफसरों को जानकारी दी, तो वे भी पुलिस के दागदार दामन को बचाने में जुट गए। वहीं पुलिस ने परिजनों द्वारा नामजद कराए गए दूसरे समुदाय के एक युवक और उसके दो साथियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि यही तीनों युवक छात्रा को थाने छोड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed