{"_id":"59a2f9c34f1c1b04118b466a","slug":"police-man-killed-by-his-brother-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को अपशब्द कहे तो सिपाही ने भाई को रॉड से पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को अपशब्द कहे तो सिपाही ने भाई को रॉड से पीटकर मार डाला
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद रोते हुए परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के श्रीनगर मोहल्ले के निवासी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल सुधीर ने उधार रुपये न देने और पत्नी को अपशब्द कहने पर शनिवार रात अपने छोटे भाई युद्धवीर (40) की सोते समय सिर पर राड मारकर हत्या कर दी।
हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल राड व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी की बड़ी बहन मालती दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने की प्रभारी हैं। पिता जबर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं।
एएसपी राम मोहन सिंह के अनुसार कुछ दिन पूर्व आरोपी सुधीर ने कार फाइनेंस कराई थी। कार की किस्त समय से जमा नहीं होने पर बार-बार नोटिस आ रहे थे। किस्त जमा करने के लिए ही बीती रात सुधीर ने युद्धवीर से 40 हजार रुपये उधार मांगे थे।
विज्ञापन
इस बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच युद्धवीर ने आरोपी की पत्नी के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इससे वह आक्रोशित हो गया। युद्धवीर के सो जाने पर आरोपी ने उसके सिर में लोहे की राड मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।