कॉल सेंटर स्कैम: अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाला मास्टरमाइंड देश छोड़कर भागा !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे में हुए मीरा रोड कॉल सेंटर स्कैम पर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने स्कैम के मास्टरमाइंड का नाम उजागर किया है और बताया कि उसकी जड़े कहां तक फैली हुई हैं। पुलिस के मुताबिक मास्टरमाइंड शाहगर ठक्कर उर्फ शैगी की उम्र महज 23 साल है और उसके अमेरिका में कई लोगों ने अच्छे लिंक हैं।
पुलिस शैगी को ढूंढने में लगी हुई है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वह भारत छोड़कर भाग गया है। जांच में पकड़े गए कर्मचारियों ने बताया है कि शैगी करोड़पति है और उसके पास कई महंगी कारे भी हैं।
अमेरिकी नागरिकों को बताया जाता था टैक्स डिफॉल्टर
यूनिवर्सल आउटसोर्सिंग सर्विसेज का धंधा ठाणे में मीरा रोड स्थित हरिओम आईटी पार्क में यूनिवर्सल आउटसोर्सिंग सर्विसेज कॉल सेंटर से ठगी का यह धंधा चलाया जा रहा था। 500 करोड़ के इस इस फर्जीवाडे़ के आरोप में 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि मास्टरमाइंड के साथ साथ कई बड़े आरोपी अभी भी फरार है।
भोले-भाले अमेरिकी नागरिकों को बतौर टैक्स डिफॉल्टर पेश कर गिरफ्तार होने की धमकी दी जाती थी। भयभीत लोग हर्जाना भुगतने को तैयार हो जाते थे, जिसमें 500 से लेकर 3000 डॉलर तक का हर्जाना भरा जाता था। चौंका देने वाली बात है कि एक अमेरिकी शख्स को तो 60 हजार डॉलर का चूना लगया गया।
7 मंजिला बिल्डिंग में चल रहा था गोरखधंधा
पुलिस के मुताबिक इसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं और यह इन कर्मचारियों को दोगुनी आय भी दी जाती थी। ये अमेरिका के भोले-भाले लोगों को अपना निशाना बनाते थे और उन्हें लोन न चुकाने पर जेल भेजने की धमकी देते थे।खबरों के अनुसार लोगों को चूना लगाने का यह गोरखधंधा एक 7 मंजिला इमारत में चल रहा था और इसके सबसे ऊपर के फ्लोर में नए कर्मचारियों को ठगने की ट्रेनिंग दी जाती थी।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने छापेमारी में 851 हार्ड डिस्क, हाइएंड सर्वर व अन्य डिजिटल सामग्री समेत करीब 1 करोड़ के उपकरण बरामद किए हैं।