{"_id":"5946244b4f1c1b41468b48e2","slug":"police-detains-man-for-harassing-woman-in-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट में कर रहा था गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लाइट में कर रहा था गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल से 56 साल के एक यात्री को गिरफ्तार किया गया। उस पर फ्लाइट के दौरान एक महिला सहयात्री के साथ छेड़छाड़ और गंदी हरकत करने का आरोप है। घटना हैदराबाद से दिल्ली आ रही फ्लाइट में हुई।
विज्ञापन
56-year-old man arrested at Delhi Airport for allegedly sexually harassing a woman onboard Hyderabad-Delhi flight
— ANI (@ANI_news) June 18, 2017
पुलिस का कहना है कि महिला जब से विमान पर सवार हुई तभी से आरोपी उसको भद्दे इशारे कर रहा है। जिसके बाद महिला ने इस बात की शिकायत क्रू मेंबर्स से की। शिकायत के बाद अधेड़ यात्री को को दूसरी सीट पर बैठाया गया। दिल्ली पहुंचने पर महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन