फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police claims to solve Yogesh Dutt murder case of Gorakhpur

प्रापर्टी डीलर की हत्या का बड़ा खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच

Mon, 13 Nov 2017 06:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
amarujala.com- Presented by: शारुख खान Updated Mon, 13 Nov 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
police claims to solve Yogesh Dutt murder case of Gorakhpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
प्रापर्टी डीलर योगेश दत्त पांडेय की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस कातिलों तक पहुंची। जानिए क्यों हुई थी योगेश की हत्या....
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। खोराबार की न्यू शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले प्रापर्टी डीलर योगेश दत्त पांडेय की हत्या 10 नवंबर को उनके प्रोफेसर मित्र के पुत्र राहुल राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- खुदकुशी से पहले लिखे तीन दर्दभरे नोट, दीवार पर लिखा पत्नी को मत दिखाना मेरा मुंह 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि उधार के 16 लाख रुपये के तगादे के दौरान बार-बार के दुर्व्यवहार से परेशान होकर राहुल ने अपने स्कूल लिटिल स्टार एकेडमी में योगेश की हत्या कर दी और फिर शव ले जाकर कैंपियरंगज में फेंक दिया। 

पुलिस ने राहुल राय और उसके सहयोगी राहुल पांडेय को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस लाइंस में एसपी सिटी विनय सिंह ने मीडिया को बताया कि योगेश और राहुल के बीच अच्छी दोस्ती थी। राहुल को अपने स्कूल का निर्माण कार्य कराना था। 

police claims to solve Yogesh Dutt murder case of Gorakhpur
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
इसके लिए उसने योगेश से आर्थिक मदद मांगी। योगेश ने खुद और अपने कुछ साथियों दस प्रतिशत ब्याज पर लेकर 16 लाख रुपये राहुल राय को दे दिए, लेकिन राहुल रकम का ब्याज भी नहीं चुका पा रहे थे। 

इधर, देनदारी बढ़कर 22 लाख रुपये हो गई। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। योगेश ने स्कूल स्टॉफ के सामने ही उसे गाली दे दी। इसके बाद राहुल राय ने बदला लेने की योजना बनाई।

पढ़ें:- अलीगढ़ः श्मशान में बुलाकर पिलाई शराब, फिर कर दिया मर्डर

उसने दस नवंबर को रुपये देने के लिए योगेश को बुलाया और फिर स्कूल कर्मचारी राहुल पांडेय और दोस्त राहुल यादव की मदद से गमछे से गला कसकर योगेश की हत्या कर दी। नाक से खून निकलने पर उसे साफ किया और फिर प्लास्टिक में लपेटकर कार से शव ले जाकर कैंपियरगंज में फेंक दिया। 

police claims to solve Yogesh Dutt murder case of Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार और योगेश की गायब बाइक बरामद कर ली है। हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान इंद्रानगर निवासी राहुल राय, देवरिया के खामपार, बखरी बाजार निवासी राहुल पांडेय और पीपीगंज के धर्मपुर निवासी राहुल यादव के रूप में हुई।

पढ़े:- जिसे दी थी कत्ल की सुपारी उसी ने मार डाला, वजह जान सकते में आई पुलिस

योगेश दत्त पांडेय के मोबाइल से हुई बातचीत के आधार पर पुलिस राहुल राय के स्कूल स्थित आफिस पहुंची। यहां सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया गया था, लेकिन मुख्य एंट्री गेट का कैमरा चालू था जिसमें योगेश के दाखिल होने का पता चल गया। 

इसके बाद ही पुलिस को यकीन हो गया। उसने जब राहुल राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने सारी हकीकत बयां कर दी। पुलिस के अनुसार राहुल ने योगेश की हत्या की योजना तीन दिन पहले सात नवंबर को ही बना ली थी। वह स्कूल का कैमरा चार बजे ही बंद कर देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed