{"_id":"5a03532b4f1c1b60678b9f7f","slug":"police-arrested-accused-of-girls-kidnapping-in-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से दो नाबालिग लड़कियों को भगाकर लाए थे दो युवक, यहां धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरखपुर से दो नाबालिग लड़कियों को भगाकर लाए थे दो युवक, यहां धरे गए
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग में दो नाबालिग लड़कियों और उसके नाबालिग भाई को गोरखपुर से भगाकर मुंबई लाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच की मदद से गोरखपुर की पुलिस ने आरोपियों को नवी मुंबई से धर दबोचा। पुलिस आरोपियों को लेकर गोरखपुर रवाना हुई है।
ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच के यूनिट एक के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि बीते 31 अक्तूबर को गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके के सोनोरा खुर्द गांव से दो नाबालिग लड़कियां व उनका भाई अचानक गायब हो गया था।
पढ़ें:- पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, पूछताछ में खोला बड़ा राज
विज्ञापन
घर वालों ने कैंपियरगंज पुलिस स्टेशन में प्रद्युम्न निषाद और अखिलेश जनार्दन निषाद पर दोनों लड़कियों और उसके भाई का अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि आरोपी मुंबई और नवी मुंबई में हो सकते हैं।

demo pic
इसके बाद कैंपियरगंज थाने के सब इंस्पेक्टर मृत्युंजय पांडे ने ठाणे के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे से संपर्क किया। उसके बाद मृत्युंजय पांडे अपनी टीम के साथ ठाणे आए। ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों के मोबाइल फोन को ट्रेस किया तो पता चला कि वे पनवेल में हैं।
पढ़ें:- दिल्ली मेट्रो से उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया कुख्यात
लोकेशन की पक्की जानकारी मिलने के बाद ठाणे और गोरखपुर पुलिस की टीम ने नवी मुंबई के पनवेल स्थित कच्छी मुहल्ला के पास एक निर्माणाधीन इमारत में छापा मारकर दोनों आरोपियों को प्रद्युम्न विद्यासागर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, उनके चंगुल से दोनों लड़कियों व उसके भाई को मुक्त कराया।