फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police arrest man for using fake id card and aadhaar card for son's admission in ews quota

बेटे के एडमिशन के लिए कारोबारी बन गया झुग्गी वासी, ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में

Sat, 07 Apr 2018 10:45 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
police arrest man for using fake id card and aadhaar card for son's admission in ews quota

लुटियन की दिल्ली में स्थित देश के नामी संस्कृति स्कूल में बेटे को दाखिला दिलाने के लिए व्यवसायी ने खुद को झुग्गी बस्ती वासी दिखा दिया। उसने ईडब्ल्यूएस कोर्ट से बड़े बेटे को दाखिला दिला दिया। छोटे बेटे को प्रवेश दिलाते समय फर्जीवाड़ा सामने आ गया। संस्कृति स्कूल की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

 
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गौरव गोयल दालों की ट्रेडिंग करते हैं। वह 20 से ज्यादा विदेश यात्राएं कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में बड़े बेटे का ईडब्ल्यूएस कोटे से संस्कृति स्कूल में दाखिला करा दिया था। इसके लिए उन्होंने संजय कैंप झुग्गी बस्ती, चाणक्यपुरी का वोटर और आधार कार्ड बनवा लिया। साथ में गरीबी का आय प्रमाण पत्र भी बनवाया। अब छोटे बेटे के प्रवेश के समय उन्होंने जनरल कैटेगिरी में फार्म भरा। साथ में उसका सिबलिंग फार्म भी जमा किया। उन्होंने कहा कि अब आय ठीक हो गई है, इसलिए दोनों बेटों का दाखिला सामान्य श्रेणी में कराना चाहते हैं। 
विज्ञापन


संदेह होने पर स्कूल ने जांच कराई तो कई कागजात फर्जी निकले। संस्कृति स्कूल प्रशासन ने इसकी शिकायत पिछले सप्ताह चाणक्यपुरी थाने में की। पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो बड़े बेटे का बर्थ सर्टिफिकेट फर्जी निकला। पुलिस संजय कैंप झुग्गी बस्ती का आधार व वोटर कार्ड बनवाने की भी जांच कर रही है, क्योंकि कारोबारी दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि आरोपी ने संस्कृति स्कूल में फर्जी कागजात के आधार पर बेटे का ईडब्ल्यूएस कोटे में दाखिला कराया था। स्कूल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच में कागजात फर्जी पाए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed