{"_id":"59bd74324f1c1b28688b4fbc","slug":"poison-mixed-in-the-water-cooler-of-madarsa-at-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी के मदरसे के वाटर कूलर में मिलाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी के मदरसे के वाटर कूलर में मिलाया जहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
एक मासूम छात्र ने उन दुश्मनों के मुंह पर तमाचा जड़ा जो एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। मदरसे में साजिश करने वाले कौन थे ये तो पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस ने जल्द वारदात का खुलासा करने का दावा किया है। पढ़िए क्या है पूरा मामला
घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। शहर के जाने-माने शिक्षण संस्थान के वाटर कूलर में जहरीला पदार्थ मिलाकर बड़ी वारदात करने की कोशिश की गई। एक छात्र ने दो अज्ञात किशोरों को यह पदार्थ मिलाते देख लिया तो उन्होंने तमंचा दिखाकर धमकाते हुए खामोश रहने की चेतावनी दी।
पढ़ें:-स्कूल की पेयजल टंकी में मिला दिया जहर, ऐसे हुआ खुलासा
लेकिन कक्षा सात के इस छात्र की सूझबूझ और साहस से बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। यह मदरसा चाचा नेहरू पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी की सरपरस्ती में चलता है। इसी वाटर कूलर से यहां पढ़ने वाले करीब चार हजार बच्चे, स्टाफ और यहां आने वाले अतिथि पानी पीते हैं।
विज्ञापन
सलमा अंसारी के चेयरपर्सनशिप वाली अलनूर चैरिटेबल सोसाइटी के तहत संचालित इस मदरसे के परिसर में सुबह करीब सवा दस बजे दीवार लांघकर दो किशोर घुस गए। वाटर कूलर के पास पहुंचकर दोनों उसमें जहर मिलाने लगे। इसी बीच पानी पीने आ रहे कक्षा सात के छात्र अफजल ने उन्हें वाटर कूलर में कुछ मिलाते देख लिया।

Trending Videos
सलमा अंसारी
- फोटो : सांकेतिक चित्र
मामला कुछ संदिग्ध देख अफजल वापस होने लगा तभी एक किशोर ने दौड़कर उसके सामने तमंचा तान दिया। कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद दोनों किशोर दीवार लांघकर भाग गए। हड़बड़ाहट में कुछ जहरीला पदार्थ व रैपर बाहर ही गिर गया।
दूसरी ओर अफजल ने उनकी धमकी की परवाह न करते हुए तत्काल यह बात मदरसे के वार्डन जुनैद सिद्दीकी को बताई। आननफानन में वह वाटर कूलर के पास पहुंच गए। सूचना मिलने पर कोतवाल जावेद खान भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
पढ़ें:-अवैध संबंधों के बीच आया पति तो प्रेमी के लाए जहर को खाने में मिलाकर खिलाया
सोसाइटी की चेयरपर्सन सलमा अंसारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश संस्था के पीआरओ राशिद अली को दिए। राशिद अली ने कोतवाली सिविल लाइंस में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर कोतवाली सिविल लाइन जावेद खान का कहना है कि मदरसे के इस मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूषित पानी को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।