फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Poison in Theog School Water Tank.

स्कूल की पेयजल टंकी में मिला दिया जहर, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 09 Jul 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Updated Sun, 09 Jul 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Poison in Theog School Water Tank.

शिमला के उपमंडल ठियोग के साथ लगती कलजार मत्यान पंचायत के चुंजर प्राथमिक स्कूल की टंकी में शरारती तत्वों ने जहर मिला दिया। हालांकि जहर मिले पानी को स्कूल के किसी भी बच्चे ने नहीं पिया था।

विज्ञापन


विद्यालय में मिड-डे मिल पकाने वाले वर्करों ने जैसे ही टंकी का पानी इस्तेमाल करने के लिए निकाला तो पानी में गड़बड़ी पाई गई। इसके के बाद मामले की सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। स्कूल प्रबंधन ने पानी में जहर होने का अंदाजा लगाया।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने पंचायत उपप्रधान को सूचना दी। इस प्राथमिक स्कूल में कुल 22 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पंचायत उपप्रधान संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह स्कूल के मिड-डे मिल कर्मियों ने खाना पकाने के लिए पानी को बर्तन में निकाला तो पानी का रंग बदला हुआ था। जब पानी को सूंघा तो कुछ गड़बड़ लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मामला स्कूल प्रबंधन के ध्यान में लगाया गया और जांच करने के बाद पानी में जहर होने की आशंका जताई गई। पंचायत उपप्रधान ने इसकी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मत्याना चौकी से पुलिस ने मौके पर जाकर पानी की टंकी की जांच की और पानी के नमूने लिए।


उधर, ठियोग डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि चुंजर स्कूल की पेयजल टंकी के पानी में जहर मिला होने की सूचना मिली थी। पंचायत उपप्रधान ने सूचना दी थी कि किसी ने जहर मिलाया है। इसके तुरंत बाद मत्याना चौकी पुलिस को मौैके पर भेजा गया।  पानी के सैंपल जुन्गा लैब भेज दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed