अवैध संबंधों के बीच आया पति तो प्रेमी के लाए जहर को खाने में मिलाकर खिलाया
प्रेम संबंधों में बाधक बने पति के खाने में महिला ने जहर मिला दिया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। ककोड़ क्षेत्र के इस युवक का विवाह दस साल पहले हुआ था। वह तीन बच्चों का पिता है। कुछ साल से युवक की पत्नी के संबंध दूर के रिश्तेदार से हो गए थे।
विरोध करने के बावजूद दोनों छिप-छिपकर मिलते रहते थे। इसको लेकर घर में तनाव रहता था। पिछले दिनों प्रेमी से मिलने की जानकारी होने पर युवक ने पत्नी की जमकर पिटाई की थी।
प्रेमी ने महिला को जहर लाकर दिया
महिला ने इसकी सूचना अपने प्रेमी को दी। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर महिला व उसके प्रेमी ने युवक को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।
प्रेमी ने महिला को जहर लाकर दिया। प्रेमी के कहने पर महिला ने रात के खाने में पति को जहर मिलाकर दे दिया। सब्जी में तीव्र जहर मिला होने के चलते युवक को खाने के दौरान ही उल्टियां शुरू हो गईं।
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां खाने में जहर देने की पुष्टि हुई। युवक का गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल ले जाने में देरी होने पर उसकी मौत हो सकती थी।