फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   people want death punishment for youth who brutally killed six years old in amariya

मासूम की नृशंस हत्या से गुस्साए लोग, एकसुर में बोले, कातिल को फांसी दो

Thu, 23 Feb 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 23 Feb 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
people want death punishment for youth who brutally killed six years old in amariya

अमरिया में मंगलवार को छह साल के बच्चे की नृशंस हत्या के दूसरे दिन लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। बुधवार दोपहर कस्बे के लोगों ने बरेली हरिद्वार हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने घटना के लिए पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। बाद में उन्होंने एसडीएम पुष्पा देवरार को ज्ञापन सौंपकर हत्यारोपी नजीम को फांसी की सजा दिए जाने और जिले में नशे का कारोबार बंद कराने की मांग की।    

विज्ञापन


मंगलवार को दिनदहाड़े नईम कुरैशी के पुत्र मोसिन (6) की पड़ोस के ही युवक नजीम मियां ने नृशंस हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए थे और खाल उतार दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी लोगों ने चरस, स्मैक के अलावा मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की मिलीभगत से नशे के इंजेक्शन बिकने का आरोप लगाया। एसडीएम पुष्पा देवरार ने जल्द टीम बनाकर छापामारी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के चलते रात में भेजा जेल 

people want death punishment for youth who brutally killed six years old in amariya

आरोपी नजीम की गिरफ्तारी मंगलवार दोपहर को ही हो चुकी थी। इससे भड़की भीड़ का गुस्सा देखकर पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए थे, जिसके चलते पहले आरोपी को अमरिया थाने से हटाकर पीलीभीत भेज दिया गया।

दिन में कोर्ट ले जाते वक्त कानून व्यवस्था के लिए समस्या न खड़ी हो जाए इसलिए पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोपी को मंगलवार की रात में ही मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की गुजारिश न्यायिक अधिकारियों से की।

इसे न्यायिक अधिकारियों ने स्वीकार लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश पंकज उपाध्याय के समक्ष पेश किया जहां अदालत के आदेश पर हत्यारोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश होने पर उसे रात में ही जेल भेज दिया।

पुलिस के पूछने पर मुस्कराता रहा आरोपी

people want death punishment for youth who brutally killed six years old in amariya

मामले में पुलिस आरोपी से लंबी पूछताछ के बाद भी वजह का पता लगाने में असफल रही है। परिवार, समाज और पुलिस के मन में घटना के बाद से उठ रहे सवालों के जवाब न मिलने से नृशंस हत्याकांड एक पहेली बनकर रह गया है।

आरोपी नजीम पूछताछ के दौरान घटना को लेकर कुछ भी नहीं बोला। कभी गुमराह करता तो कभी बच्चे को पूछता रहा। कई बार बेवजह की बात कहकर हंसता रहा। इससे वह मानसिक विक्षिप्त और कभी बेहद चालाक किस्म का अपराधी लगता। हंसकर बच्चे के बारे में पूछता, फिर चुप हो जाता। जिससे अफसर भी आरोपी के आगे बेबस दिखे।

सोशल साइट्स पर छाया अमरिया कांड 

वैसे तो मासूम बच्चों की पहले भी कई बार हत्याएं की जा चुकी हैं और दरिंदगी के कई मामले जिले में सामने आ चुके हैं, लेकिन हत्या के बाद खाल उतार कई टुकड़े करने की वीभत्स घटना जिले के अलावा आसपास भी नहीं सुनी गई। घटना के बाद से ही मासूम के शव के फोटो वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गए और हर तरफ आरोपी को सख्त सजा देने की मांग सड़कों से लेकर सोशल साइट्स तक दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed