फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Parents leave newborn child in the church in Wadakkanchery of Thrissur district, Parents arrested

बदनामी के डर से दो दिन के बच्चे को चर्च में छोड़ा, माता-पिता गिरफ्तार

Sun, 03 Jun 2018 08:20 AM IST
एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि Updated Sun, 03 Jun 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
Parents leave newborn child in the church in Wadakkanchery of Thrissur district, Parents arrested

अपना दो दिन पहले जन्मा बच्चा शुक्रवार शाम को एडापल्ली के सेंट जार्ज फॉरेन चर्च में छोड़ने वाले माता-पिता शनिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों ने तीन बच्चों के बाद चौथा बच्चा पैदा कर लेने के कारण समाज से मिलने वाले तानों और बदनामी के डर के कारण अपने बच्चे का त्याग करने की बात स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, त्रिशूर जिले के 32 वर्षीय बिट्ट् और उसकी पत्नी 28 वर्षीय प्रतिभा को शनिवार सुबह वडक्कान्चेरी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि त्रिशूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चे का जन्म होने के बाद प्रतिभा के वहां से अधिकारिक तौर पर डिस्चार्ज होने से पहले दोनों ने आपसी सहमति से बच्चे को चर्च में छोड़ दिया था। 
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि उनके दोस्त व पड़ोसी उनके ऊपर प्रतिभा के बार-बार गर्भवती होने के कारण हंसते रहते हैं। चौथा बच्चा होने पर फिर से मजाक उड़ाए जाने के डर से उन्होंने पैदा होती ही उसका त्याग कर दिया। हालांकि पुलिस अब भी उनसे पूछताछ कर रही है। दोनों के ऊपर बच्चे को त्यागने के लिए आईपीसी की धारा 317 और बच्चों के साथ निर्दयता में कार्रवाई वाले जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार, नवजात बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वो पूरी तरह स्वस्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्यागने से पहले माथे पर चूमने की वीडियो वायरल

Image result for St. George's Forane Church
                                                                                                      सेंट जार्ज फॉरेन चर्च

चर्च के सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे बच्चे को देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सीसीटीवी फुटेज में 8.15 बजे बिट्टू और प्रतिभा को संतरी रंग की शीट में लपेटकर बच्चे को वहां छोड़ते हुए देखा गया। त्यागने से पहले बिट्टू ने बच्चे को बहुत प्यार से माथे पर चूमा था और फिर अपने अन्य बच्चों के साथ वहां से चला गया। त्यागने से पहले चूमने का ये वीडियो टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed