ऑफिस की 8वीं मंजिल से कूदकर इंजीनियर ने दी जान, नवंबर में होनी थी शादी
पंजाब के रहने वाले एक इंजीनियर ने बंगलुरू के बेलांडूर में अपनी ऑफिस की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। आत्महत्या करने वाले इंजीनियर का नाम गुलशन चोपड़ा बताया जा रहा है।
आइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, कुछ दिन पहले ही गुलशन की सगाई हुई थी और नवंबर में शादी तय थी। गुलशन एचएसआर कॉलोनी में किराए पर अकेले ही रह रहे थे।
गुलशन जेनपैक्ट नाम की कंपनी में काम कर रहे थे। सोमवार को आधी रात को गुलशन ने कंपनी की आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
सगाई होने के बाद से देर रात तक करता था काम
खबर के अनुसार, गुलशन एक सप्ताह से छुट्टी पर था और सोमवार को ही काम पर लौटा था। साथियों ने बताया है कि जब से गुलशन की सगाई हुई थी तब से वह अक्सर देर रात तक काम करते थे।
सोमवार को जब वह काम पर लौटा तो सब कुछ सामान्य दिख रहा था लेकिन उसके चेहरे पर कुछ थकान सी दिख रही थी जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह दूर से सफर करके आया है शायद इसलिए ऐसा दिख रहा है।
करीब साढे 11 बजे रात को वह वॉशरूम गया और वहीं से बिल्डिंग की बालकनी पर निकल गया और वहां से कूदकर जान दे दी। बिल्डिंग के नीचे मौजूद गार्डों को किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने पास जाकर देखा तो पाया कि एक शख्स मरा पड़ा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मामला सामने आया।
पुलिस गुलशन का फोन और लैपटॉप हिरासत में लेकर आत्महत्या के कारणों को तलाशने में जुटी है।