फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Only Ashok has murdered Pradyuman, no other person involved, says ACP Birem Singh

प्रद्युम्नः PM रिपोर्ट के अनुसार नहीं हुआ यौन शोषण, पुलिस का दावा- कंडक्टर ने किया कत्ल

Wed, 13 Sep 2017 04:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Wed, 13 Sep 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
Only Ashok has murdered Pradyuman, no other person involved, says ACP Birem Singh
एसीपी बिरेम सिंह - फोटो : ANI
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए सात साल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कहा है कि बच्चे की हत्या अकेले अशोक ने की थी। उस हत्याकांड में कोई और शामिल नहीं था। 
विज्ञापन
पढ़ें: चश्मदीद का प्रद्युम्न हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मना करने पर भी कंडक्टर ने धोए खून वाले कपड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी बिरेम सिंह ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि आरोपी बस कंडक्टर से पूछताछ पूरी हो गई है। उसने वो सब कुछ बता दिया जो हमने उससे पूछा था। हम उसके जवाबों से संतुष्ट हैं। 

उन्होंने बताया कि 2 बच्चों ने भी खुलासा किया था कि घटना के पहले बस कंडक्टर टॉइलट में था। स्कूल की लापरवाही के मामले में दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

Only Ashok has murdered Pradyuman, no other person involved, says ACP Birem Singh
प्रद्युम्न
वहीं पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ है कि प्रद्युम्न के गले पर चाकू से किए वार के दो निशान मिले थे, उसका यौन उत्पीड़न नहीं हुआ था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम में शामिल डॉक्टर दीपक माथुर ने कहा कि प्रद्युम्न के साथ यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई। लेकिन उसके गले पर चाकू के दो निशान जरुर मिले हैं।  पढ़ें: फफक-फफक कर रो पड़ी प्रद्युम्न की मां, CM नीतीश से बोली ये बड़ी बात

Only Ashok has murdered Pradyuman, no other person involved, says ACP Birem Singh
पुलिस आयुक्त - फोटो : ani
वहीं पुलिस आयुक्त के साथ फॉरेन्सिक टीम जांच के लिए रायन इंटरनेशनल स्कूल पहुंची है। जिस जगह प्रद्युम्न का कत्ल किया गया था वहां से सबूत जुटाए हैं। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में कहा कि गवाहों से पूछताछ चल रही है। फॉरेन्सिक सबूतों को इकट्ठा किया गया है। हमने जांच करने के लिए पर्याप्त सबूत जमा कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed