फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   one more dsp suicides in karnataka

कर्नाटक: एक और डीएसपी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी वजह

Fri, 08 Jul 2016 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
one more dsp suicides in karnataka
dsp - फोटो : newsnation

कर्नाटक में एक और डीएसपी ने आत्महत्या कर ली है। अधिकारियों के दबाव के चलते उन्होंने लॉज के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने वाले डीएसपी मंडापांडा कुशालप्पा गनपथी पूर्वी जोन के आईजी ऑफ‌िस में तैनात थे। घटना स्‍थल से डीएसपी गनपथी का सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि 52 वर्षीय गनपथी ने जब आत्महत्या की तब उन्होंने वर्दी पहन रखी थी जिससे आशंका है कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान ही आत्महत्या की थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कर्नाटक में एक सप्ताह में यह दूसरे बड़े पुलिस अधिकारी की आत्महत्या है। इससे पहले मंगलवार को बेलागवी जिले के डीएसपी कलप्पा ने अपनी ससुराल में आत्महत्या कर ली थी। कलप्पा पर उसके सीरियर अधिकारी ने अपहरण और उगाही करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने सुसाइड नोट में लिखा दोषियों का नाम

one more dsp suicides in karnataka

डीएसपी गनपथी की हत्या पर कुछ सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है गनपथी कई बार बहुत परेशान दिखते थे लेकिन कभी भी किसी को अपनी समस्या के बारे में नहीं बताया।

लेकिन उनके पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है उसमें उन्होंने दक्षिण कर्नाटक के एक नेता और सीरियर पुलिस अफसर को दोषी ठहराया है। उन्होंने लिखा है कि उनकी आत्महत्या के लिए यही दो लोग जिम्मेदार हैं।

गनप‌थी ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी अधिकारी पर उगाही करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि सात साल पुराने चर्च वाले मामले उन्हें क्लीन चिट देने के लिए एक अधिकारी देने का दबाव बना रहा है।

गनपथी की आत्महत्या की सूचना होटल के एक कर्मचारी ने पुलिस को दी थी। मामले पर कर्नाटक के डीजीपी ने कहा है कि जब कि इसकी जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कुछ कहना संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed