कर्नाटक: एक और डीएसपी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में एक और डीएसपी ने आत्महत्या कर ली है। अधिकारियों के दबाव के चलते उन्होंने लॉज के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने वाले डीएसपी मंडापांडा कुशालप्पा गनपथी पूर्वी जोन के आईजी ऑफिस में तैनात थे। घटना स्थल से डीएसपी गनपथी का सुसाइड नोट भी मिला है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि 52 वर्षीय गनपथी ने जब आत्महत्या की तब उन्होंने वर्दी पहन रखी थी जिससे आशंका है कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान ही आत्महत्या की थी।
गौरतलब है कि कर्नाटक में एक सप्ताह में यह दूसरे बड़े पुलिस अधिकारी की आत्महत्या है। इससे पहले मंगलवार को बेलागवी जिले के डीएसपी कलप्पा ने अपनी ससुराल में आत्महत्या कर ली थी। कलप्पा पर उसके सीरियर अधिकारी ने अपहरण और उगाही करने का आरोप लगाया था।
डीएसपी ने सुसाइड नोट में लिखा दोषियों का नाम
डीएसपी गनपथी की हत्या पर कुछ सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है गनपथी कई बार बहुत परेशान दिखते थे लेकिन कभी भी किसी को अपनी समस्या के बारे में नहीं बताया।
लेकिन उनके पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है उसमें उन्होंने दक्षिण कर्नाटक के एक नेता और सीरियर पुलिस अफसर को दोषी ठहराया है। उन्होंने लिखा है कि उनकी आत्महत्या के लिए यही दो लोग जिम्मेदार हैं।
गनपथी ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी अधिकारी पर उगाही करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि सात साल पुराने चर्च वाले मामले उन्हें क्लीन चिट देने के लिए एक अधिकारी देने का दबाव बना रहा है।
गनपथी की आत्महत्या की सूचना होटल के एक कर्मचारी ने पुलिस को दी थी। मामले पर कर्नाटक के डीजीपी ने कहा है कि जब कि इसकी जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कुछ कहना संभव नहीं होगा।