फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   one lac supporters are inside sirsa dera army says will not enter inside

सिरसा में अब भी जमे हैं एक लाख डेरा प्रेमी, डेरे के अंदर नहीं घुसेगी सेना

Sun, 27 Aug 2017 12:30 PM IST
amarujala.com, Submitted By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Submitted By: विकास जांगड़ा Updated Sun, 27 Aug 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
one lac supporters are inside sirsa dera army says will not enter inside
डेरा सच्चा सौदा
सेना एवं अधिकारियों ने डेरा अनुयायियों से डेरा मुख्यालय से जाने की अपील की है। फिर भी महिलाओं एवं बच्चों समेत करीब एक लाख लोग डेरा मुख्यालय में मौजूद हैं।  सेना की डेरा परिसर में प्रवेश की कोई त्वरित योजना नहीं है।
विज्ञापन


एक शीर्ष अधिकारी ने बताया हिंसा के बाद सेना कानून व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 33 आर्म्ड डिवीजन के जीओसी राजपाल पूनिया ने कहा, ‘अभी तक डेरा मुख्यालय में प्रवेश करने की कोई योजना नहीं है।’
विज्ञापन


इससे पहले सिरसा के सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) परमजीत सिंह चहल ने कहा था कि सेना को डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में प्रवेश का आदेश नहीं दिया गया है। सेना को केवल इलाके में कर्फ्यू लागू करने के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना कर रही विकल्पों पर विचार

one lac supporters are inside sirsa dera army says will not enter inside
सिरसा में सेना और पुलिस का फ्लैग मार्च
राम रहीम को बलात्कार का दोषी ठहराए जाने के बाद कल हुई हिंसा के बाद सेना ने पुलिस के साथ मिलकर डेरा सच्चा सौदा परिसरों के प्रवेश स्थानों पर बैरिकेड लगाए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि सेना विकल्पों पर विचार कर रही है। पुलिस शुक्रवार रात से यहां 15 डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

हिसार के आईजी एएस ढिल्लो ने कहा, ‘कानून को अपने हाथ में लेने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।’ महिलाओं एवं बच्चों समेत करीब एक लाख लोग अब भी डेरा मुख्यालय में मौजूद हैं। सेना और जिला अधिकारी लाउडस्पीकरों से घोषणाएं कर रहे हैं और लोगों से परिसर छोड़ने की अपील कर रहे हैं। 

जन जीवन अस्त-व्यस्त

one lac supporters are inside sirsa dera army says will not enter inside
राम रहीम के बाद सिरसा में डेरे पर गाज
उधर, छावनी बन गए सिरसा में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है है। लोग आवश्यक वस्तुओं की किल्लत से जूझ रहे हैं। शहर में बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, स्कूल-कॉलेज और तमाम दफ्तर बंद हैं।  कर्फ्यू लगा हुआ है।

शुक्रवार को अदालत की ओर से डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद उसके अनुयायियों ने बड़े पैमाने पर हिंसा की थी। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। डेरा मुख्यालय के नजदीक एक दुग्ध संयंत्र में प्रदर्शनकारी अनुयायियों द्वारा आग लगाए जाने के कारण कई इलाकों में दुग्ध आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं होने से आम लोगों के साथ-साथ होटलों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम बंद होने से लोगों के लिए पैसा निकालना भी मुश्किल हो गया है।

सेना को दिया गया डेरा परिसर का मानचित्र

one lac supporters are inside sirsa dera army says will not enter inside
sirsa loot
एहतियाती उपाय के तहत प्रशासन द्वारा स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और पेट्रोल पंपों को भी बंद करा दिया गया है। शुक्रवार शाम को डेरा के अनुयायियों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर लोगों को घरों से निकलने के लिए मना किया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि सेना को बीती रात विशाल डेरा परिसर का मानचित्र उपलब्ध कराया गया था। करीब 1000 एकड़ में फैला परिसर अपने आप में एक बस्ती की तरह है जिसमें स्कूल, खेल गांव, अस्पताल और सिनेमा हॉल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed