फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   one area chief shot dead in UP's Shajhanpur in political dispute

चुनावी रंजिश में गोली मारकर प्रधान की हत्या, सपा नेता पर आरोप

Wed, 12 Oct 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Wed, 12 Oct 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
one area chief shot dead in UP's Shajhanpur in political dispute

चुनावी रंजिश में गांव भौरखेड़ा जिगनिया के प्रधान 52 वर्षीय देवनरायन गंगवार की अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। प्रधान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेकिन, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन


उन्होंने छह महीने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस और अधिकारियों को पत्र दिए थे लेकिन सपा नेता पर आरोप होने के कारण पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। गांव भौरखेड़ा जिगनिया निवासी रोशनलाल ने बताया कि उनके प्रधान भाई देवनरायन मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे घर में बैठे थे तभी दो बाइक से चार युवक पहुंचे। 
विज्ञापन


दो युवक बाइक स्टार्ट किए उन पर बैठे रहे, जबकि दो घर के अंदर घुस आए और देवनरायन को आवाज दी। वह जैसे ही घर से निकले एक युवक ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर गए और हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

​लोगों ने पकड़ने की कोशिश लेकिन हमलावर भाग निकले

one area chief shot dead in UP's Shajhanpur in political dispute

गोली की आवाज सुनकर देवनरायन के घर के बाहर खड़े लोगों ने बाइक से हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। घरवाले प्रधान को बंडा के सरकारी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई कृष्ण कुमार गंगवार और रोशन लाल ने हत्या की वजह प्रधानी के चुनाव की रंजिश बताई है। 

रोशन लाल की ओर से सपा के जिला सचिव गांव मोहद्दीनपुर के राजीव गंगवार के अलावा अपने गांव के अनिरुद्ध वर्मा, लालता वर्मा, अशोक, अभिमन्यु, भीमसेन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, राजीव गंगवार का कहना है कि घटना के समय वह बंडा थाने में पीस कमेटी की बैठक में थे। उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

सूचना पर एएसपी रमेश कुमार भारतीय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया जाता है कि प्रधानी के चुनाव में अनिरुद्ध वर्मा भी मैदान में थे, तभी से रंजिश चल रही है। देवनरायन पिछले तीन बार से गांव के प्रधान थे। इसके पहले उनके बड़े भाई जयंती प्रसाद तीन बार ग्राम प्रधान चुने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed