फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   old man axed by his son in banda uttapr pradesh

मामूली विवाद में बेटे ने वृद्ध पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

Fri, 13 May 2016 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 13 May 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
old man axed by his son in banda uttapr pradesh

उत्तर प्रदेयश में बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी बेटे ने अपने वृद्ध पिता को कुल्हाड़ियों से काट डाला। बुजुर्ग पिता सब्जी की बारी में मवेशी छोड़ने का विरोध कर रहा था तो युवक ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर वृद्ध पिता को मार डाला।

विज्ञापन


बचाने आई मां को भी कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया। छोटे भाई की बहू को भी मारने दौड़ा तो उसने कमरे में घुसकर जान बचाई। वारदात करके युवक कुल्हाड़ी लेकर भाग गया। मृतक की बहू ने अपने जेठ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना बुधवार रात बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में हुई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी रामआसरे उर्फ जुग्गी (72) के नाम छह बीघे जमीन है। उसने एक-एक बीघा जमीन तीनों पुत्रों के नाम कर दी। रामआसरे ने अपने हिस्से की तीन बीघा जमीन को बटाई पर देकर इसमें सब्जी की बारी लगाई थी। बड़ा पुत्र नत्थू कई दिन से अपने मवेशियों से सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा रहा था।  इसे लेकर बुधवार रात रामआसरे का पुत्र नत्थू से विवाद हो गया। इस पर आपा खोए नत्थू ने कुल्हाड़ी से सिर, गले और सीने पर ताबड़तोड़ वार करके पिता को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को बचाने आई मां सुमित्रा (65) को भी नत्थू ने कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया। छोटे भाई कल्लू की पत्नी संवरिया पर भी हमलावर हुआ। उसने कोठरी में घुसकर जान बचाई। पुलिस ने सुमित्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


बहू संवरिया ने बताया कि नत्थू दिल्ली और पंजाब में मजदूरी करता रहा है। एक सप्ताह पहले ही गांव आया था। उसके हिस्से की एक बीघा जमीन परती पड़ी है। थानाध्यक्ष हरीशरण यादव ने बताया कि मृतक की बहू संवरिया की तहरीर पर नत्थू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed