{"_id":"598beff34f1c1ba9248b4615","slug":"ola-driver-had-sexual-harassed-a-up-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में ओला चालक की करतूत, यूपी की महिला से यौन उत्पीड़न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई में ओला चालक की करतूत, यूपी की महिला से यौन उत्पीड़न
amarujala.com-presented by: आनंद
Updated Thu, 10 Aug 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
साक्षात्कार देने मुंबई गई उत्तर प्रदेश की एक 31 वर्षीय महिला का ओला चालक ने यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में पुलिस ने 38 वर्षीय ओला कैब चालक अरुण माताशंकर तिवारी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गंगाधर सोनावले ने बताया कि यह घटना मंगलवार की दोपहर उस वक्त घटित हुई जब पीड़ित ने उपनगरीय मरोल से एक ओला कैब को सेंट्रल मुंबई के परेल जाने के लिए बुक किया। पीड़िता चालक के बगल वाले सीट पर बैठ गई थी जबकि ओला के शेयरिंग राइड में एक अन्य महिला पीछे वाली सीट पर बैठी थी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब दूसरी महिला उतर गई तो तिवारी ने गाड़ी धीमे कर दी और महिला से बात करने लगा। इसके कुछ ही समय बाद उसने अपने पैंट की चेन खोल दी और अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद गाड़ी रुकवाकर महिला तुरंत उतर गई और शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन गई। चालक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।