बिहार : नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, हैवानों से इज्जत की गुहार लगाती रही लड़की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें 6 लड़के एक नाबालिग लड़की के साथ सरेआम अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। वीडियो में नाबालिग लड़की चीख रही है जबकि लड़के उसके कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा 7वां लड़का वहीं पर खड़ा होकर वीडियो बना रहा है। मामले पर कार्रवाई करते हुए पटना जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दे दिए हैं।
लड़की का यह वीडियो वायरल होते ही बिहार पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। पटना जोनल आईजी नैयर हुसैन के मुताबिक इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से दो लोगों की शक्ल वीडियो वाले लड़कों से मिल रही है। इसके अलावा अन्य दो लड़के वीडियो बना रहे थे। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य 4-5 लड़कों के नाम भी इन आरोपियों ने बता दिए हैं। बचे हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
4 people arrested in connection with the case. Faces of two people have been matched with people in the video & other two were making the clip.Other 4-5 people have been named by them. Search operation is underway: Nayyar Hasnain Khan, Patna Zonal IG on Jehanabad molestation case pic.twitter.com/FA9fU6ySIE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 30, 2018
युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं वीडियो में दिखने वाली बाइक को बरामद कर लिया गया है। एसपी मनीष के मुताबिक उन्हें आशंका है कि यह घटना जहानाबाद जिले के चौर क्षेत्र की है क्योंकि वीडियो में कैद मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन जहानाबाद जिले से ही कराया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली उन्होंने नगर थाने में मोटर साइकिल मालिक सहित अन्य 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
सब इंस्पेक्टर ने बताया कि वह अपने थाने में बैठकर काम कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो दिखा। जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ 6 लड़के छेड़छाड़ कर रहे हैं जबकि 7 वां लड़का वहीं खड़ा होकर वीडियो बना रह है। साथ ही एसपी ने लोगों से ऐसे वीडियो शेयर ना करने की अपील भी की है। एसपी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा इस वीडियो को गलत मकसद से प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।