पहले किया जान से मारने का ऐलान, फिर मार दिया
- हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर की हत्या, बदमाशों ने एलान कर मार डाला
- पुलिस के मुताबिक चुनावी रंजिश के तहत दिया गया वारदात को अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में कानून-व्यवस्था से बेखौफ बदमाशों ने ऐलान करने के बाद एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद से इलाकाई दहशत में हैं। पुलिसिया महकमे में हड़कंप मचा है।
वारदात बरेली की है। पुलिस के मुताबिक चुनावी रंजिश के चलते दो परिवारों में खूनी संघर्ष छिड़ा है। र्निगुआ गौटिया इलाके के कोटेदार बाबू खां की हत्या का बदला लेने के लिए हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर फतेह खां की रविवार को दिनदहाड़े गला घोटकर हत्या कर दी गई।
चश्मदीदों के मुताबिक फतेह खां को बाइक पर आठ हत्यारों ने जंगल में काफी दूर तक दौड़ाया फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।
इससे पहले शनिवार की रात आरोपियों ने फतेह खां को मार डालने का एलान भी किया था। वारदात के बाद पनपे तनाव को देखते हुए मौके पर तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
'चुनावी रंजिश के चलते की गई हत्या'
शेरगढ़ के गांव र्निगुआ गौटिया निवासी 35 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर फतेह खां का शव ब्यौधा गांव के जंगल से रविवार की दोपहर बरामद हुआ। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
गले और चेहरे पर नाखूनों के निशान थे और आसपास भागने दौड़ने के पैरों के निशान भी बने थे।
पुलिस का कहना है कि बाबू खां की हत्या का बदला लेने के लिए ही फतेह खां की हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया कि रविवार दोपहर बारह बजे फतेह खां बाइक से क्षेत्र में निकला था, तभी उसे अलग-अलग बाइक सवार आठ लोगों ने पीछा करके दौड़ाया और जंगल में ले जाकर उसे घेरने के बाद गला घोटकर मार डाला।
सीओ बहेड़ी प्रमोद यादव ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर फतेह खां की हत्या के मामले में मिली तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के जमील उर्फ गुड्डू, जहीर, फिरोज, ताहिर खां, रहमत खां, हीरोज और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं, जो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।