फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   NIA seized fake notes from india bangladesh border which printed in pakistan

खुलासा: पाक में छप रहे हैं दो हजार के नकली नोट, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बरामद

Mon, 13 Feb 2017 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
NIA seized fake notes from india bangladesh border which printed in pakistan
- फोटो : Indian Express
नोटबंदी के बाद नए नोटों की धांधली के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राष्ट्रीय जांच ब्यूरो (एनआईए) ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से 2,000 ke नकली नोट बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये नोट पाकिस्तान में छापे गए थे और इन्हें बांग्लादेश के रास्ते भारत में फैलाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन


एक ओर सरकार पुरे देश में नोटबंदी को कालेधन और आतंकवाद के खिलाफ बड़ा फैसला बता रही थी वहीं पाक में धड़ल्ले से जाली नोटों की छपाई सरकार के वादों को खोखला कर रही है। 
विज्ञापन


जाली नोटों की छपाई के आरोपी में  एनआईए और बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल के मालदा में रहने वाले अजीजूर रहमान को मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया। रहमान से करीब 40 नकली नोट पकड़े गए हैं। उसने बताया कि ये सभी नोट पाकिस्तान में प्रिंट हुए हैं और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की मदद से इन्हें भारत में भेजा जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

400 से 600 रुपये में बिक रहा था दो हजार का नकली नोट

NIA seized fake notes from india bangladesh border which printed in pakistan

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक तस्कर एक नकली 2,000 के नोट के बदले 400 से 600 रुपये ले रहे थे। इतना ही नहीं ये सब नकली नोट की क्षमता पर तय था। जांच कर्ताओं ने बताया कि नए नोट के 17 सिक्युरिटी फीचर में से करीब 11 फीचर तस्कर कॉपी कर चुके थे। नोट में वाटर मार्क, ट्रांसपेरेंट एरिया, अशोक पिलर, गर्वनर के हस्ताक्षर के साथ लिखा वचन और स्वच्छ भारत लोगो भी छपा हुआ था। हालांकि, नोट के पेपर की क्वालिटी काफी बेकार है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed