{"_id":"575684364f1c1bee5a9c5110","slug":"newly-wed-woman-raped-in-front-of-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने अपने सामने ही अगुआ से कराया पत्नी का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने अपने सामने ही अगुआ से कराया पत्नी का रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 07 Jun 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी कराने वाले अगुआ ने पति की सहमति से उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़िता के पति ने अपने सामने ही उसका रेप कराया। मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विवाहिता ने किसी तरह से अपने पिता से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है और अगुआ की तलाश की जा रही है। विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गाजीपुर के जहूराबाद निवासी अगुआ अशोक गुप्ता की पहल पर बीते साल एक जून को मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की युवती का विवाह करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के युवक से हुआ था। दाना भूनने का काम करने वाला पति शादी के बाद से अपनी पत्नी के साथ यहां रमरेपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
विवाहिता का आरोप है कि रविवार को अशोक घर पर आया था। इस दौरान उसका पति घर पर ही था। पति की सहमति से उसके सामने ही अशोक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कैंट थाना पहुंचे विवाहिता के पिता ने बताया कि उसका दामाद शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसकी बेटी को आए दिन प्रताड़ित करता था।