{"_id":"593e74831126f4de0b8b4788","slug":"new-marriages-girl-declare-that-i-will-not-go-in-laws-house-because-she-was-in-brother-s-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के ईश्क में नव विवाहिता का ऐलान, मैं ससुराल नहीं जाऊंगी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के ईश्क में नव विवाहिता का ऐलान, मैं ससुराल नहीं जाऊंगी’
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
Updated Mon, 12 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचेरे भाई के प्रेम में वशीभूत नवविवाहिता ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया है। डेढ़ माह पहले विवाहित बेटी के इस फैसले से परिजन समेत पूरा इलाका सकते में है। परिजनों की शिकायत के बाद रिश्तेदारों के जरिए पुलिस नवविवाहिता को समझाने में जुटी हुई है। मामला शाहपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन
इटवा थाना अंतर्गत शाहपुर चौकी के एक गांव निवासी युवती का विवाह करीब दो माह पूर्व धूमधाम से क्षेत्र के ही एक गांव में हुआ था। ससुराल में डेढ़ माह गुजारने के बाद विवाहिता 15 दिन पहले मायके आई। अब दोबारा विदाई की प्रक्रिया शुरू हुई तो नवविवाहिता ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
युवती ने परिजनों से साफ कह दिया कि वह चचेरे भाई के साथ जिंदगी बिताना चाहती। उसका यह फैसला सुनने के बाद परिजन व रिश्तेदारों ने काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार परिवार वाले थक-हारकर पुलिस की शरण में पहुंचे। इस संबंध में एसओ इटवा रणधीर कुमार मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में है। युवती के परिजनों को थाने पर बुलाया गया है। पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन