भतीजा बना कातिल, ताई को दौड़ा कर पीटा और फिर किया सिर कलम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को तार-तार करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। भूमि विवाद में एक भतीजे धर्मेंद्र अपनी ताई रामगुनी और उसके परिवार का ऐसा दुश्मन बन गया कि उसने हत्या के अपराध को अंजाम देने में डर नहीं लगा। मामला बरेली के थाना क्षेत्र के गांव शिवलालपुरवा में का है, जहां एक भतीजे ने साथी की मदद से दिनदहाड़े सगी ताई की गला काटकर हत्या कर दी।
पुलिस का कहना है कि बेखौफ हत्यारों ने सिर को धड़ से अलग कर दिया। इस बीच मां को बचाने आई उसकी बेटी को भी हत्यारों ने घायल कर दिया। काफी देर तक चले तांडव में लोग तमाशाबीन बने रहे। इस दौरान महिला को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर भतीजे और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
औजार ने पेट पर किए कई बार वार
लुधौरी के मजरा शिवलालपुरवा निवासी रामजस और उसका भतीजा धर्मेंद्र पड़ोस में रहते हैं। दोनों के पैतृक घरों के पास सहन की कुछ भूमि है। इस भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे रामजस खेत पर काम करने चला गया। घर पर उसकी 40 वर्षीय पत्नी रामगुनी और बेटी प्रीति मौजूद थी।
पुलिस को दी गई तहरीर में रामजस ने बताया है कि सुबह करीब नौ बजे रामगुनी और प्रीती पूरब तरफ बने कच्चे घर में बैठी थीं। इसी बीच उसका भतीजा धर्मेंद्र सामने रहने वाले अपने दोस्त रामदुलारे के साथ घर में जबरन घुस आया। दोनों ने धारदार बांके से प्रीती और रामगुनी पर हमला बोल दिया। प्रीती ने मां को बचाने की कोशिश की तो उसको भी हमले करके बुरी तरह घायल कर दिया।
इसके बाद दोनों हमलावरों ने धारदार औजार से रामगुनी के पेट में वार किया, जिस पर रामगुनी चीखती-चिल्लाती हुई घर के बाहर भागीं। तो दोनों हमलावरों ने उसको दौड़ाकर विवादित भूमि पर गिरा दिया और धड़ से गला काटकर अलग कर दिया। बुरी तरह घायल हुई रामगुनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना स्थल पर मिले चप्पल, जैकेट
मृतका रामगुनी के शव के पास से एक सफेद रंग का रूमाल, एक जोड़ी चप्पल और एक जैकेट पड़ा मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है। रामगुनी को मौत के घाट उतारने के बाद जब हमलावर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी दबी जुबान बताते हैं कि हत्यारों के भागने के बाद एक ग्रामीण ने रामगुनी के सिर को धड़ के पास रखकर उस पर चादर डाल दी थी।