{"_id":"57d8fe844f1c1b193bd48b50","slug":"name-come-forward-of-jds-mla-s-son-in-bengaluru-sex-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेश्यावृत्ति रैकेट में जेडीएस विधायक के बेटे का नाम भी शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेश्यावृत्ति रैकेट में जेडीएस विधायक के बेटे का नाम भी शामिल
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु के वेश्यावृत्ति रैकेट में जेडीएस विधायक के बेटे का नाम सामने आ रहा है। इस रैकेट में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें नेता के बेटे नाम गिरफ्तारी के दो दिन बाद सामने आया है। पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विधायक कृष्णाप्पा के बेटे राजीव के को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
खबरों के अनुसार इस आरोप में राजीव के, प्रमोद, मधु और घर के मालिक प्रसन्ना को धर दबोचा गया है और मामले की जांच की जा रही है। दरअसल, मडीकेरी के पॉश इलाके में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। इस बात की खबर किसी ने फोन करके पुलिस को दी।
विज्ञापन
रेड मारने गई पुलिस ने पाया कि वहां वेश्यावृत्ति का कारोबार चल रहा था। इस बीच पुलिस ने मौके से एक लड़की और नशे में धुत्त लड़के गिरफ्तार किए। बताया जा रहा है कि लड़की को वेश्यावृत्ति के धंधे के लिए दूसरे शहर से लाया गया था। फिलहाल उसे रेस्कयू होम भेज दिया है और चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन