{"_id":"5a1b07a44f1c1b60678bdad1","slug":"murder-of-history-sheeter-in-badaun-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" हिस्ट्रीशीटर का गला रेता और लाश कुएं में डाली, सामने आया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर का गला रेता और लाश कुएं में डाली, सामने आया चौंकाने वाला सच
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले हिस्ट्रीशीटर का बेरहमी से गला काटा और फिर उसके शव के साथ दरिंदगी की गई। इसके बाद उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया। जानिए पूरा मामला
थाना क्षेत्र के गांव अल्लैपुर की मढ़ैय्या में शनिवार रात से गायब हिस्ट्रीशीटर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से कुछ दूर कुएं में पड़ा मिला। घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ लग गई। एसपी देहात ने भी मुआयना किया। मृतक के बेटे ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है।
पढ़ें:- मरने से पहले बजरंग दल नेता बोल गया 'हत्यारों के नाम', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
अल्लैपुर की मढ़ैय्या निवासी कांता प्रसाद (55) शनिवार शाम अपने खेत में सिंचाई करने गया था। खेत में लगे नलकूप से वह सिंचाई कर रहा था। रात में वह घर नहीं आया तो परिवार के लोग उसे खोजने निकले। उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
रविवार को भी दोपहर तक परिवारीजन और गांव वाले उसे खोजते रहे। दोपहर बाद किसी ने देखा कि इनके खेत से आधा किमी दूर राजथल रोड किनारे बने एक सूखे कुंए में कांताप्रसाद और उसकी साइकिल पड़ी है। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। पुलिस आई और शव को निकलवाया।

डेमो इमेज
- फोटो : Amar Ujala
मृतक के गले पर आगे और और पीछे किसी धारदार हथियार से रेतने के निशान थे। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतक के पुत्र महीपाल ने गांव निवासी सोमपाल, पवसरा की मढैय्या निवासी ज्ञान सिंह और उसके पुत्र पिंटू तथा संभल जिले के धनारी थाना अंतर्गत गांव मानकपुर निवासी रामपाल के खिलाफ पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लिखाया है कि उसने और मां भूदेवी ने देखा कि यह लोग उनके पिता को खेत से बुलाकर ले गए थे। एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पीड़ित पक्ष से बातचीत करके घटना के पीछे का सच जानने की कोशिश की। यहां महिपाल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले उनके चचेरे भाई ने उनके वैध कनेक्शन से बिजली ले रखी थी।
पढ़ें:- अय्याशी के चक्कर में बजरंग दल नेता की हत्या, मरने से पहले 'बयान का वीडियो' बना पुख्ता सबूत
इस पर सोमपाल पक्ष को एतराज था। इस मामले में मारपीट हुई थी तो छह महीने पहले रिपोर्ट भी लिखी गई थी। सोमपाल इसी की रंजिश मानता था और उसने अपने परिचितों व रिश्तेदारों की मदद से उनके पिता की हत्या कर दी।
एसपी देहात ने बताया कि मृतक भी हिस्ट्रीशीटर रहा है। उस पर कई मुकदमे हैं। लगता है कि रंजिश में ही हत्या की गई है। फिलहाल तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। विवेचना में घटना का सच सामने आ जाएगी।