फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mumbai's student murdered his best friend for girl in filmy style

गर्लफ्रेंड के लिए किया बेस्टफ्रेंड का कत्ल, आरोपी बोला- लव लेटर से होती थी छेड़छाड़

Thu, 08 Feb 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 08 Feb 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Mumbai's student murdered his best friend for girl in filmy style

मुंबई में एक 16 साल के किशोर ने अपने बेस्ट फ्रेंड को चाकुओं से गोद कर मार दिया। फिल्मी अंदाज में हुई वारदात में दोस्त की हत्या एक लड़की के पीछे की गई है। आरोपी राजेश (बदला हुआ नाम) क्लास 10वीं का छात्र है और उसने हत्या लड़की के प्यार और दोस्त से धोखा मिलने की वजह से की।

विज्ञापन


मृतक राकेश (बदला हुआ नाम) को मारने में राजेश की मदद उसके एक 21 साल के दोस्त ने की। गिरफ्त में आए राजेश ने बताया कि वे हत्या के लिए यूज किए गए हथियार की कई दिनों से धार बना रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वारदात के दिन स्कूल में एक्जाम था और क्लास में सभी छात्र मौजूद थे। इस बीच खूनी खेल खेलने को बेताब बैठा राजेश ने अपने बैग से धारदार हथियार निकाला और राकेश के गले और सिर पर वार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या करने के बाद राकेश ने मौजूद छात्रों को धमकी दी कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो वह उनकी इसी हथियार से जीभ काट देगा। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने राजेश और उसके दोस्त उस वक्त धर दबोचा जब वे फरार होने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट पकड़ रहे थे।


राकेश लव लेटर पर बदल देता था नाम
आरोपी राजेश ने पुलिस को बताया कि वो लड़की को लव लेटर देने के लिए राकेश को भेजा करता था, लेकिन राकेश बीच में ही उसकी जगह अपना नाम लिख देता था। इस बात से राजेश इस कदर नाराज हुआ कि उसने खूनी संघर्ष को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed