लड़कियों को पानी का गुब्बारा मारा तो पुलिस करेगी कार्रवाई
- होली पर मुंबई के मनचलों-बदमाशों से निपटेगी पुलिस
- लड़कियों पर गुब्बारा बम फोड़ने पर होगी कार्रवाई
- गुब्बारा बम को माना जाएगा महिलाओं के खिलाफ अपराध
- @MumbaiPolice ट्विटर हैंडर पर करें शिकायत
विस्तार
यानी पानी रंग भरा गुब्बारा फोड़ने से पहले ये बात जरूर सोच लीजिएगा कि कहीं आपको ही गुब्बारा बम का शिकार न होना पड़े।
दरअसल, ऐसा हरबार देखा गया है कि होली पर मायानगरी गुंडे-मवाली और मनचले होली खेलने की आड़ में लड़कियों-महिलाओं से छेड़खानी और बदसलूकी को अंजाम देते हैं।
त्योहार पर आपराधिक तत्वों से महिलाओं को महफूज करने के लिए मुबई पुलिस ने ये कदम उठाया है।
मिड-डे की खबर के मुताबिक मुंबई पुलिस ने फैसला किया है कि अगर रंग पंचमी के दिन महिलाओं को गुब्बारा बम का शिकार बनाया गया तो पुलिस हमलावर को बख्शेगी नहीं, शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई होगी।
@MumbaiPolice ट्विटर हैंडर पर करें शिकायत
पुलिस के मुताबिक शिकायत पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @MumbaiPolice पर की जा सकती है। इसके लिए संभव हो तो हमलावर या वारदात की तस्वीर पुलिस के ट्विटर हैंडल पर डालें और नाम-पते के साथ शिकायर्त दर्ज करें।
ट्वीट मिलने के बाद पुलिस एक बार शिकायत को वैरीफाई करेगी और ऐसा होते ही पुलिस की वैन बताई गई जगह पर पहुंच जाएगी।
पुलिस ने मुंबई की लड़कियों को ये भी सुझाव दिया है कि गुब्बारा बम का शिकार होने पर वो हमलावर से झगड़ा न करें, बस पुलिस से शिकायत करें, उनकी खैर-खबर पुलिस लेगी। ऐसा सुरक्षा के लिहाज से किया जाना जरूरी है।
तो इस होली जरा बचके, क्योंकि पुलिस ने तो अपना काम कर दिया है कहीं अगर गलती से भी आपने लड़की को गुब्बारा मारा तो ये गुब्बारा बम आपको तबाह कर सकता है।