{"_id":"573f0bb44f1c1bad63ac6f64","slug":"mumbai-police-raided-in-four-dance-bars","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध डांस बारों में पुलिस का छापा, अश्लीलता में 75 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध डांस बारों में पुलिस का छापा, अश्लीलता में 75 गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 May 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने शहर में चल रहे चार अवैध डांस बारों में छापा मारकर 60 महिलाओं को मुक्त कराया है। पुलिस ने होटल मालिक और उनके ग्राहकों समेत 75 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मुंबई पुलिस के समाज सेवा विभाग ने गुरुवार की शाम सूचना के आधार पर डांस बारों पर छापा मारा। यहां से पुलिस को बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्राहक मिले।
विज्ञापन
जिन अवैध डांस बारों में छापा मारा गया है उनमें - ग्रांड रोड का तेजस बार, घाटकोपरा का महफिल बार, अंधेरी का पिंक प्लाजा बार और मुंबई सेंट्रल का समुंदर बार शामिल है।
विज्ञापन
नियम तोड़ रहे डांस बारों की अब खैर नहीं
पुलिस ने हाल में डांस बारों को कुछ शर्तों के साथ चालू रखने के लिए लाइसेंस दिए थे। क्योंकि अप्रैल 2012 में महाराष्ट्र एसेंबली ने बार रेग्युलेशन बिल पास करके डांस बारों के नियम सख्त कर दिए थे। डांस बार अब किसी भी धार्मिक संस्थान या शैक्षिक संस्था के एक किलोमीटर दूरी तक नहीं खोले जा सकते।
डांस बार कानून के नए नियमों के तहत महिलाओं का शोषण और अश्लीलता करने की छूट नहीं है। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के प्रावधान हैं।
कानून में प्रावधान यह भी हैं कि अगर कोई बार संचालक या मालिक नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसे पांच वर्ष तक की कैद और 25 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधन है।