फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mumbai police raided in four dance bars

अवैध डांस बारों में पुलिस का छापा, अश्लीलता में 75 गिरफ्तार

Fri, 20 May 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 May 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
mumbai police raided in four dance bars

मुंबई पुलिस ने शहर में चल रहे चार अवैध डांस बारों में छापा मारकर 60 महिलाओं को मुक्त कराया है। पुलिस ने होटल मालिक और उनके ग्राहकों समेत 75 लोगों के ख‌िलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मुंबई पुलिस के समाज सेवा विभाग ने गुरुवार की शाम सूचना के आधार पर डांस बारों पर छापा मारा। यहां से पुलिस को बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्राहक मिले।
विज्ञापन


जिन अवैध डांस बारों में छापा मारा गया है उनमें - ग्रांड रोड का तेजस बार, घाटकोपरा का महफिल बार, अंधेरी का पिंक प्लाजा बार और मुंबई सेंट्रल का समुंदर बार शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियम तोड़ रहे डांस बारों की अब खैर नहीं

mumbai police raided in four dance bars
पुलिस ने हाल में डांस बारों को कुछ शर्तों के सा‌थ चालू रखने के लिए लाइसेंस द‌िए थे। क्योंकि अप्रैल 2012 में महाराष्ट्र एसेंबली ने बार रेग्युलेशन बिल पास करके डांस बारों के नियम सख्त कर दिए थे। डांस बार अब किसी भी धार्मिक संस्‍थान या शैक्षिक संस्‍था के एक किलोमीटर दूरी तक नहीं खोले जा सकते।

डांस बार कानून के नए नियमों के तहत महिलाओं का शोषण और अश्लीलता करने की छूट नहीं है। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के प्रावधान हैं।

कानून में प्रावधान यह भी हैं कि अगर कोई बार संचालक या मालिक नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसे पांच वर्ष तक की कैद और 25 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधन है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed