फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mumbai investor Mathuradas files complaint that 50 crore rupees panting stolen for Nirlon house

मुंबई के निर्लन हाउस से चोरी हुई 50 करोड़ की पेंटिंग!

Mon, 07 Nov 2016 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
mumbai investor Mathuradas files complaint that 50 crore rupees panting stolen for Nirlon house
nirlon house - फोटो : Mumbai Mirror

मुंबई से एक करोड़ों की पेंटिंग चोरी होने की बात की जा रही है। पेंटिंग की कीमत 50 करोड़ बताई जा रही है। पेंटिंग यहां कि निर्लन हाउस में लगाई गई थी। इसके चोरी होने की शिकायत मुंबई के बड़े निवेशक जनक मथुरादास ने वर्ली पुलिस स्टेशन में की। मथुरादास के अनुसार पेंटिंग मशहूर आर्टिस्ट वीएस गायतोंडे की बनाई हुई है, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये है। बताते चलें कि मथुरादास निर्लन हाउस के शेयरहोल्डर हैं और वे अक्सर वहां मीटिंग के लिए आया करते हैं। उन्होंने बताया कि मैं जब भी यहां आया करता हूं तो पेंटिंग्स मुझे मोहित करती हैं।

विज्ञापन


मुंबई मिरर की खबर के अनुसार मथुरादास इस हफ्ते न्यूयॉर्क गए थे, जहां उन्होंने निर्लन हाउस में लगी ठीक वैसी ही पेंटिंग देखी। मुंबई लौटने के बाद मथुरादास ने दावा किया कि ऐसा उन्हें लगता है कि पेंटिंग बोर्डरूम में नहीं है। पुलिस ये बताए कि अगर पेंटिंग न्यूयॉर्क में है, तो वह वहां कैसे पहुंची। हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीर जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

करोड़ों में बिकती है गायतोंडे की पेंटिंग्स

mumbai investor Mathuradas files complaint that 50 crore rupees panting stolen for Nirlon house
V. S. Gaitonde

शिकायत में उन्होंने दावा कि निर्लन हाउस का शेयरहोल्डर होने के नाते यहां की हर चीज पर उनका अधिकार है, इसलिए मामले से जुड़ी जानकारी उन्हें जल्द से जल्द दी जाए। बताते चलें कि गायतोंडे की भारतीय समकालीन के आर्टिस्ट थे और उनकी पेंटिंग्स 2005 में करीब 90 लाख की बिकी थी। वहीं 2013 में भी क्रिस्टी की नीलामी में उनकी पेंटिंग करीब 20 करोड़ रुपये की बिकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed