फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mumbai female constable committed suicide: Brother has accused an ACP-level officer of harassing her

महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, भाई बोला- पुलिसवाले ने किया उत्पीड़न

Fri, 08 Sep 2017 04:19 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Fri, 08 Sep 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
Mumbai female constable committed suicide: Brother has accused an ACP-level officer of harassing her
- फोटो : Mumbai Mirror

मुंबई के ठाणे इलाके में महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर ली थी, अब उसके भाई ने एसीपी स्तर के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप जड़े।

विज्ञापन


महिला कांस्टेबल के भाई ने आगे यह भी दावा किया है कि उसकी बहन का मंगेतर एक पुलिस वाला था, जिसकी मौत के पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


पढे़ं- अंदर से बेहद डरपोक है अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम, जानिए उसके 10 सीक्रेट 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि मुंबई के ठाणे इलाके में मंगलवार रात को 24 वर्षीय महिला कांस्टेबल सुभद्रा पवार को अपने घर में फंदे से झूलता पाया गया था। जिसके बाद उसे कालवा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुसाइड करने वाली महिला कांस्टेबल के भाई ने कहा कि उसकी बहन ने ऐसा कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह अपने मंगेतर और एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा परेशान की जा रही थी। 

एसीपी और मुंबई पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उल्लेखनीय है कि सुभद्रा पवार (24) ठाणे पुलिस मुख्यालय में कांस्टेबल थी। वह मनीषा नगर में तीन अन्य लड़कियों के साथ कालवा में रह रही थी। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक मामले में कालवा स्टेशन के एक निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार रात को मुंबई पुलिस के कांस्टेबल अमोल फापाले अपनी मंगेतर से मिलने आए थे। उसके कुछ देर बाद उसने खिड़की से झांक कर देखा तो महिला कांस्टेबल को छत से लटका पाया। महिला कांस्टेबल के भाई सुजीत पवार ने बुधवार को आधिकारिक शिकायत में ठाणे एसीपी पर उसकी बहन का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। 

मामले में कालवा पुलिस ने एसीपी और मुंबई पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीसीपी स्वामी के अनुसार, मामले की जांच अभी भी चल रही है। उन्होंने कहा कि हमने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अब हम उसके भाई के दावे की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed